अखिलेश की रथ यात्रा पर भाजपा का हमला, बोली- रायबरेली से शुरुआत कर सपा कांग्रेस को अपनी ताकत दिखाना चाहती है

सपा मुखिया अब साइकिल छोड़कर रथ पर सवार

अखिलेश की रथ यात्रा पर भाजपा का हमला, बोली- रायबरेली से शुरुआत कर सपा कांग्रेस को अपनी ताकत दिखाना चाहती है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रायबरेली से शुरू हो रही रथ यात्रा पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सांसद राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में यात्रा निकालकर कांग्रेस को गठबंधन में अपनी राजनीतिक हैसियत और शक्ति प्रदर्शन दिखाना चाहते हैं।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रथ यात्रा को लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव जानबूझकर अपनी यात्रा की शुरुआत रायबरेली से कर रहे हैं, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी सांसद हैं। उनके मुताबिक, सपा इस यात्रा के जरिए कांग्रेस को अपना शक्ति प्रदर्शन करके गठबंधन में अपनी हैसियत दिखाना चाहती है।

त्रिपाठी ने कहा कि सपा और कांग्रेस के गठबंधन में फिलहाल जोर आजमाइश चल रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को भी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कन्नौज या मैनपुरी से करनी चाहिए, ताकि वह भी अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन कर सके। भाजपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा मुखिया अब साइकिल छोड़कर रथ पर सवार हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को रायबरेली जाते समय योगी सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों को भी देखते जाना चाहिए। राकेश त्रिपाठी के इस बयान को सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच राजनीतिक प्रभाव और आगामी चुनावों को लेकर जारी खींचतान के संदर्भ में देखा जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप