SIR को लेकर सीएम ममता ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप, कहा-अदालत में ले जाएंगे मुद्दा

ममता का चुनाव आयोग पर हमला: 'वोटर लिस्ट में एआई का अवैध इस्तेमाल'

SIR को लेकर सीएम ममता ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप, कहा-अदालत में ले जाएंगे मुद्दा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) में एआई और व्हाट्सएप के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया। उन्होंने इस प्रक्रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया बिना किसी उचित तैयारी के की जा रही है, जिससे जनता को बड़े पैमाने पर परेशानी और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। बनर्जी की यह आलोचना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लिखे उनके उस पत्र के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने इस अभ्यास के संचालन में गंभीर खामियों का आरोप लगाया था और आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उाए थे। 

मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि तृणमूल कांग्रेस एसआईआर के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, हम कानून की मदद ले रहे हैं। कल अदालत खुलेगी और हम अदालत जाएंगे। यदि आवश्यक हुआ, तो मैं उच्चतम न्यायालय जाने की अनुमति भी मांगूंगी और जनता की ओर से पक्ष रखूंगी। बनर्जी ने आरोप लगाया कि इस संशोधन प्रक्रिया ने मतदाताओं के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है और दावा किया कि इस प्रक्रिया से जुड़ी घबराहट के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की मौत तो तब हुई जब वे संशोधन से जुड़ी सुनवाई के लिए कतारों में खड़े थे। मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वह सुनवाई के नाम पर बुजुर्गों और बीमारों सहित आम नागरिकों को अनावश्यक कष्ट दे रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मतदाता सूची से नाम मनमाने ढंग से हटाए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि लगभग 54 लाख नाम हटा दिए गए हैं, जबकि मतदाताओं के पास फॉर्म सात और आठ जमा करने का अधिकार था। बनर्जी ने अधिकारियों पर नाम हटाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और दावा किया कि यह प्रक्रिया व्हाट्सएप के जरिए चलाई जा रही है, जो नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए गंभीर खतरा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब