पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर संसद के बाहर कांग्रेस का हंगामा

गांधी ने विजय चौक पर धरना दिया

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर संसद के बाहर कांग्रेस का हंगामा
कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में संसद के बाहर हंगामा किया और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में संसद के बाहर हंगामा किया और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विजय चौक पर संबोधित करते हुए सरकार पर हमले किये और कहा कि उसे पेट्रोल डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कड़े कदम उठाने चाहिए। गांधी ने बाद में विजय चौक पर धरना दिया और प्रदर्शन किया, जिसमें राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ ही पार्टी के कई सांसदों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी कई गैस सिलिंडर लेकर प्रदर्शन स्थल पर आये थे।

कांग्रेस के सदस्यों ने संसद के बाहर संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया। महिला प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी नारे लिखे हुए पोस्टरों के साथ प्रदर्शन कर रही थी। कई प्रदर्शनकारी महिलाओं ने संसद परिसर में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारी बैरिकेड और भारी सुरक्षा व्यवस्था के कारण वे अंदर नहीं घुस सकी। इसके बाद में इनमें कई महिलाओं को बसों में थाने ले जाया गया और कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस बीच कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर हमला किया और कहा कि चुनाव के दौरान फोन कॉल/आपसी सहमति/आदेश से पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस की कीमतें बढऩी रुक जाती है। चुनाव समापत होते ही सरकार कीमतें बढ़ाने लगती है। भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि वह कौन सी विधि है, जिससे चुनाव के समय पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत नहीं बढ़ती और उस तरीके से लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत देनी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल अलग...
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम