बिहार में बाढ़ का खतरा बरकरार ! कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, गंगा समेत प्रमुख नदियों में जलस्तर घटने से राहत के संकेत

गंगा का जलस्तर अभी भी लाल निशान से ऊपर

बिहार में बाढ़ का खतरा बरकरार ! कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, गंगा समेत प्रमुख नदियों में जलस्तर घटने से राहत के संकेत
बिहार के जल संसाधन विभाग के अनुसार गंगा, कोसी, गंडक और बागमती जैसी प्रमुख नदियाँ कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। पटना के दीघा और गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर अभी भी लाल निशान से ऊपर है।

पटना। बिहार सरकार के जलसंसाधन विभाग की तरफ से गुरुवार सुबह छह बजे जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य की कई प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर रहने के बावजूद अधिकांश स्थानों पर इसमें गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार गंडक, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, गंगा, पुनपुन और घाघरा कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा के विभिन्न घाटों पर जलस्तर में कमी का रुख बना हुआ है, जबकि फरक्का में नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे निचले इलाकों में सतर्कता बनाए रखना जरूरी है।

गंडक नदी गोपालगंज के डुमरिया घाट में खतरे के निशान 62.22 मीटर के मुकाबले 62.42 मीटर पर बह रही है। यहां नदी का जलस्तर 0.20 मीटर ऊपर है और गिरावट दर्ज की गई है। कोसी के बलतारा में जलस्तर 35.22 मीटर है, जो खतरे के निशान से 1.37 मीटर ऊपर है। कुरसेला में कोसी 31.50 मीटर पर है और यहां खतरे के निशान से 1.50 मीटर ऊपर बह रही है। दोनों स्थानों पर जलस्तर घट रहा है।

बागमती नदी मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में 48.78 मीटर पर है, जो खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.10 मीटर ऊपर है। बूढ़ी गंडक के खगड़यिा में जलस्तर 38.46 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.88 मीटर अधिक है। यहां भी जलस्तर में गिरावट जारी है। गंगा नदी के पटना के दीघा घाट पर जलस्तर 51.14 मीटर है, जो खतरे के निशान 50.45 मीटर से 0.69 मीटर ऊपर है। गांधी घाट पर नदी 49.98 मीटर पर बह रही है और खतरे के निशान से 1.38 मीटर ऊपर है। हाथीदह में जलस्तर 43.17 मीटर है, जो खतरे के निशान से 1.41 मीटर अधिक है। मुंगेर में गंगा 39.86 मीटर पर है और खतरे के निशान से 0.53 मीटर ऊपर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

18 से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माता-पिता की मंजूरी और ई-केवाईसी की मांग 18 से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माता-पिता की मंजूरी और ई-केवाईसी की मांग
सुप्रीम कोर्ट ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सोशल मीडिया सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस...
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
सऊदी अरब ने ईरान को दी हूतियों पर लगाम लगाने की चेतावनी, पाकिस्तान तनाव कम करने में जुटा; बढ़ा क्षेत्रीय खतरा
केंद्र की कर्मचारियों को बड़ी राहत, एलटीसी योजना को सितंबर 2028 तक बढ़ाया
20 सितंबर को गूंजेगी सुरों की खुशनुमा शाम, ‘गज़लनामा, गज़ल एवं गीत की संगीत संध्या’ का पोस्टर लॉन्च
जयपुर एयरपोर्ट : दुबई की शाम की फ्लाइट 19 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
जयपुर में मर्सिडीज से युवक के अपहरण की कोशिश, हादसे के बाद नाले में गिरी कार