ईडी ने अभिषेक बनर्जी से की 8 घंटे पूछताछ
कार्यालय में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी से पश्चिम बंगाल के कोयला स्कैम में कथित धनशोधन के आरोप को लेकर यहां अपने कार्यालय में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की।
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी से पश्चिम बंगाल के कोयला स्कैम में कथित धनशोधन के आरोप को लेकर यहां अपने कार्यालय में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। ईडी ने बनर्जी को दिल्ली में पूछताछ के लिए तलब किया था। वह सुबह करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे और शाम सात बजे के बाद बाहर निकले।
ईडी ने विस्तृत जांच के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के आधार पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें ईस्टर्न कोलफील्ड खदानों से संबंधित करोड़ों रुपए के कोयला चोरी का आरोप है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Sep 2026 18:27:26
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...

Comment List