भदोही: ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौत; बचाव और राहत कार्य जारी

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

भदोही: ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौत; बचाव और राहत कार्य जारी
उत्तर प्रदेश के भदोही में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गोपीगंज के पास शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े खराब कंटेनर में पीछे से तेज रफ्तार ऑक्सीजन टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार देर रात ऑक्सीजन से भरे टैंकर और सड़क किनारे खड़े कंटेनर के बीच हुई भीषण टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसा गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गिराई के पास हुआ। कंटेनर प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन में तकनीकी खराबी आने पर चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया और कंटेनर के नीचे बैठकर मरम्मत करने लगा।

इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ऑक्सीजन से भरे टैंकर ने खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक के टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोपीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस और राष्ट्रीय राजमार्ग की क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को घटनास्थल पर एक ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला है, जिस पर नूर मोहम्मद पुत्र सिरदार का नाम दर्ज है। लाइसेंस हरियाणा से जारी बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

उज्जैन में दर्दनाक हादसा: होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत, बचाने पहुंचे 2 की तबीयत बिगड़ी उज्जैन में दर्दनाक हादसा: होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत, बचाने पहुंचे 2 की तबीयत बिगड़ी
मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल के वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस...
जामड़ोली लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन अन्य की तलाश जारी
मोसाद के पूर्व एजेंट का साथ और 2 वैन... ऐसे ब्राजील से फरार हुए बोल्सोनारो!
फर्जी जीएसटी बिलिंग सिंडिकेट का खुलासा, 4.58 करोड़ रुपए नकद बरामद
राइनोकॉन-2026: डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने बढ़ाया राजस्थान का गौरव, देशभर से पहुंचे 500 से अधिक विशेषज्ञ
नौकरियों की बहार, सुबोध कॉलेज के मेगा जॉब फेयर में युवाओं को मिला रोजगार
भदोही: ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौत; बचाव और राहत कार्य जारी