राजकोट एयरपोर्ट पर रनवे के पास आग लगने से हड़कंप, वडोदरा में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इलाके में फैला घना धुआं

राजकोट एयरपोर्ट पर रनवे के पास आग लगने से हड़कंप, वडोदरा में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
गुजरात के राजकोट स्थित हीरासर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पक्षियों को भगाने के दौरान छूटे पटाखों की चिंगारी से सूखी घास में आग लग गई। घने धुएं और कम दृश्यता के कारण 100 से अधिक यात्रियों वाली दिल्ली-राजकोट एअर इंडिया फ्लाइट को वडोदरा डायवर्ट करना पड़ा।

राजकोट। गुजरात के हीरासर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे के पास सूखी घास में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से उठे धुएं के कारण दृश्यता कम हो गई, जिसके चलते दिल्ली से राजकोट आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को वडोदरा डायवर्ट करना पड़ा। विमान में 100 से अधिक यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, रनवे के पास पक्षियों को भगाने के लिए पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी दौरान चिंगारी से सूखी घास में आग लग गई। एयरपोर्ट की दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।

रनवे पर धुआं होने के कारण विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। पायलट ने हवा में चार चक्कर लगाने के बाद विमान को वडोदरा ले जाकर सुरक्षित उतारा। स्थिति सामान्य होने पर विमान दोपहर 12:20 बजे राजकोट पहुंचा और दोपहर 1:11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कल से शुरू होगा सहकार दीपोत्सव मेला, दो करोड़ के ब्रांडेड पटाखे होंगे उपलब्ध  कल से शुरू होगा सहकार दीपोत्सव मेला, दो करोड़ के ब्रांडेड पटाखे होंगे उपलब्ध 
राजधानी जयपुर में लोकप्रिय सहकार दीपोत्सव मेला शुरू होगा। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक शाम 6 बजे नवजीवन उपहार मार्केट...
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20वें संस्करण के लिए वक्ताओं की दूसरी सूची जारी : अक्षता मूर्ति, मिशाल हुसैन और नोबेल विजेता पॉल नर्स भी होंगे शामिल
मिलावट पर प्रहार : त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी, 9731 लीटर तेल और 225 किलो घी सीज
एसएमएस अस्पताल : अंडकोष की 15 सेंटीमीटर की गांठ का छोटे चीरे से सफल ऑपरेशन, मरीज की हालत सामान्य
परिवहन विभाग : डीएल को लेकर बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से लागू होगा नया फ्रेमवर्क
गांव की गलियों में कीचड़, ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल
राजकोट एयरपोर्ट पर रनवे के पास आग लगने से हड़कंप, वडोदरा में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल