देश-प्रदेश में जहां विपक्ष कमजोर, वहां सरकारें तानाशाही रुख अपनाती हैं : टिकैत

युवक की हत्या कर शव जलाने का मामला

देश-प्रदेश में जहां विपक्ष कमजोर, वहां सरकारें तानाशाही रुख अपनाती हैं : टिकैत
प्रशासन को आगाह किया कि 17 अप्रैल तक मृतक परिजनों की मांग पूरी नहीं हुई तब 18 अप्रैल से पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। 

प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि देश एवं प्रदेश में जहां भी विपक्ष की भूमिका कमजोर पड़ती है, सत्ता पक्ष मनमानी करने का रवैया अपनाती है। किसान नेता ने कहा कि जहां भी विपक्ष कमजोर पड़ता है सत्ता पक्ष अपना हनक दिखाता है। विपक्ष की मजबूती ही सत्ता पक्ष को मनमानी करने से रोकती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र हो या प्रदेश, बिहार अथवा पश्चिम बंगाल जहां भी विपक्ष कमजोर पडता नजर आता है वहां सरकारें तानाशाही रूख अपनाती हैं। विपक्ष जहां भी है वह सरकार की कमियों के खिलाफ मजबूती नहीं दिखा पा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसान विरोधी है। किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है, उनकी सुनवाई कहीं नहीं होती। अधिकारी भी किसानों की समस्याओं को तवज्जो नहीं देते।

किसान नेता ने किसानों समेत कई सामाजिक समस्याओं पर अपनी राय पेश करते हुए कहा कि किसानों की जमीनों की पैमाइश में हेराफेरी और उनके जमीनों को अधिग्रहण करने का कुचक्र चल रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील में जमीन को एक दूसरे के नाम चढ़ाकर भाई से भाई को, किसान को आपस में लड़ा दिया जा रहा है। तहसील में पैमाइश के लिए किसान को तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि किसी व्यापारी के पैमाइश की बात होगी तत्काल उसकी पैमाइश होगी लेकिन एक किसान को इधर उधर भटकना पडता है। टिकैत प्रयागराज के रास्ते फतेहपुर में हुई तीन हत्याओं के बाद पीड़ति परिवार से मिलने जाने के दौरान कुछ समय उनका काफिला यहां हरा था। उसी दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि फतेहपुर के हथिगवां थाना क्षेत्र के अखरी गांव में भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, प्रयागराज में युवक की हत्या कर शव जलाने का मामला खेदजनक है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराध लगातार हो रहे हैं। दिखावे के लिए कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने का राग अलापा जा रहा है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार टिकैत अपने समर्थकों के साथ फतेहपुर के अखरी गांव में पहुंचकर पीड़ति परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन पीड़ति परिवार के साथ सदैव खड़ी रहेगी। उन्होंने प्रशासन को आगाह किया कि 17 अप्रैल तक मृतक परिजनों की मांग पूरी नहीं हुई तब 18 अप्रैल से पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। 

इस आंदोलन की लड़ाई भारतीय किसान यूनियन के लोग लडेंगे। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग के साथ पीड़ति परिवार की सुरक्षा की भी मांग किया। उन्होंने कहा कि ऐसी जघन्य हत्या करने वाले अपराधियों को सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि कि इस सरकार में लोगों को जिंदा जलाना, सरेआम लोगों की हत्या करना और किसानों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की जरूरत है जिसे लेकर आठ मई को किसान आंदोलन की शुरूआत प्रयागराज से की जाएगी। किसान नेता ने कहा कि किसान संगठन हिंदू मुस्लिम, वक्फ बोर्ड जैसे शब्दों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे पहले व्यवस्था चल रही थी उसी पर काम करना चाहिए।

Read More पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस