रोहिणी आचार्य का बड़ा ऐलान, ‘मैं राजनीति छोड़ रही हूं…’ पारिवारिक कलह हुई उजागर!

रोहिणी आचार्य ने किया राजनीति से संन्यास लेने का फैसला

रोहिणी आचार्य का बड़ा ऐलान, ‘मैं राजनीति छोड़ रही हूं…’ पारिवारिक कलह हुई उजागर!
बिहार चुनाव में एनडीए की करारी हार के बाद राजनीति में हलचल बढ़ गई है। चुनाव परिणाम के अगले दिन लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने संजय यादव और रमीज के दबाव का आरोप भी लगाया। आरजेडी ने इसे पारिवारिक मामला बताया, जबकि बीजेपी ने इसे लालू परिवार की कलह का खुला सच करार दिया।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से करारी शिकस्त के बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है। चुनाव परिणाम के ठीक अगले ही दिन लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। इस बात की पुष्टि रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से की। इतना ही नहीं, रोहिणी ने ये दावा भी किया है कि, उन्होंने ये कदम संजय यादव और रमीज के दबाव में आकर उठाया है। अब आरजेडी के खेमे में उनके इस बयान ने हलचल मचा दी है। रोहिणी के इस कदम से पारिवारिक कलह की बात उजागर हो रही है जिससे पार्टी की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है।

रोहिणी आचार्य के इस बयान के बाद आरजेडी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि, ये हमारा पारिवारिक मामला है और इसमें किसी को दखल देने की आवश्यकता नहीं है। रोहिणी आचार्य के इस फैसले के बाद भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि, ऐसा लग रहा है शायद पीएम मोदी की ''परिवार बनाम परिवार'' वाली भविष्यवाणी अब सच साबित हो रही है और आरजेडी का आंतरिक कलह अब सबके सामने आ चुका है। 

हालांकि, लालू परिवार में काफी समय से जिस तरह की राजनीतिक घटनाएं हो रही है उससे तो ये बात बिल्कुल साफ हो गई है कि आरजेडी में कुछ भी सही नहीं है। क्योंकि इससे पहले लालू यादव के बेटे ने परिवार से नाता तोड़ते हुए अपनी खुद की नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई थी और महुआ सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उनको इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें