मायावती का अखिलेश पर हमला, कहा-सपा में 'पीडीए' का मामला ढोंग, चरित्र और चेहरा दोहरा

नीले रंग की राजनीति पर मायावती का हमला

मायावती का अखिलेश पर हमला, कहा-सपा में 'पीडीए' का मामला ढोंग, चरित्र और चेहरा दोहरा
बसपा प्रमुख मायावती ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल नीला रंग अपनाने से उनकी जातिवादी और पूंजीवादी सोच नहीं बदलेगी। उन्होंने सपा के 'पीडीए' को दिखावा बताया और पार्टी से निष्कासित नेताओं तथा पूर्व निष्कासन घटनाक्रमों पर खुलकर अपनी बात रखी।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सपा के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों द्वारा नीला रंग अपनाने और नीला कपड़ा इस्तेमाल करने से गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अन्य उपेक्षित वर्गों के प्रति वर्षों से चली आ रही जातिवादी, संकीर्ण, सामंतवादी एवं पूंजीवादी सोच नहीं बदल सकती।

मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि इन वर्गों के प्रति वास्तव में हित और कल्याण की भावना रखने वालों को अपना दिल और दिमाग साफ करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के पीडीए की बात करने वाले नेताओं की सोच, चाल, चरित्र और चेहरा दोहरा व बईमानी वाला रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा अनुशासनहीनता आदि के कारण समय-समय पर जिन लोगों को पार्टी से निकालती है, उनमें से कुछ लोग दूसरी पार्टियां और छोटे-छोटे संगठन बना लेते हैं। ऐसे लोगों को स्वार्थी और अवसरवादी बताते हुए मायावती ने कहा कि वे किसी भी पार्टी के हित में नहीं हो सकते।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी पार्टियां बिना किसी गठबंधन के चुनाव नहीं लड़ सकतीं और सत्ता में शामिल हुए बिना सत्ता का सुख नहीं छोड़तीं। उन्होंने दूसरी पार्टियों से नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने की कोशिश करने वालों को पहले अपना गिरेबान झांकने की सलाह दी। मायावती ने कहा कि बसपा से निकाले गए लोगों को दूसरी पार्टी में शामिल करना ऐसा होगा जैसे डूबते जहाज में सवार होना।

उन्होंने कहा कि खासकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और बहुजन समाज के हित में बसपा से दूरी बनाने वाले नेताओं को मौजूदा हालात में पार्टी और समाज के हित को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस दिन पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर दूसरी जिम्मेदारी लेने के लिए कहा था, उस दिन उन्होंने दबाव के बावजूद तत्काल संन्यास की घोषणा नहीं की थी।

Read More नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिक बनकर यूएस-कनाडा के ग्राहकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले छह संदिग्ध गिरफ्तार

बसपा अध्यक्ष ने बताया कि पूरी रात घटनाक्रम को रोकने के लिए प्रयास किए गए, जिसके बाद अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे उन्हें संन्यास की घोषणा करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं को और जानकारी दी जाएगी। 

Read More दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार की हत्या: खरगे-राहुल ने जताया दुख, बोले- दिल्ली बन गई अपराध की राजधानी

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर में दोपहर 1 बजे तक 37.40 प्रतिशत मतदान, वार्ड 49 में फर्जी वोटिंग के आरोप से मचा हंगामा राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर में दोपहर 1 बजे तक 37.40 प्रतिशत मतदान, वार्ड 49 में फर्जी वोटिंग के आरोप से मचा हंगामा
जयपुर नगर निगम चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 37.40% मतदान दर्ज हुआ। बगरू क्षेत्र के वार्ड 60 में सर्वाधिक...
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने अभय कमांड सेंटर पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश 
अमेरिका में भारतीयों के अपमान पर कांग्रेस ने घेरा केंद्र, जयराम रमेश बोले- राष्ट्रहित और गरिमा सर्वोपरि
नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान
मायावती का अखिलेश पर हमला, कहा-सपा में 'पीडीए' का मामला ढोंग, चरित्र और चेहरा दोहरा
कतार में लगे ओम बिरला, आम मतदाता की तरह किया मतदान
मतदान केन्द्रों पर पहुंचा प्रशासन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा