ट्विशा शर्मा का दोबारा होगा पोस्टमार्टम : हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस, समर्थ सिंह की तलाश जारी

एमपी सरकार ने सीबीआई को सौंपी जांच

ट्विशा शर्मा का दोबारा होगा पोस्टमार्टम : हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस, समर्थ सिंह की तलाश जारी
अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच मध्यप्रदेश सरकार ने सीबीआई (CBI) को सौंप दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने एम्स दिल्ली या जम्मू के विशेषज्ञों की निगरानी में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने तथा शव को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। फरार आरोपी पति की तलाश जारी है।

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल में हुई एक्ट्रेस एवं मॉडल ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि यह प्रक्रिया All India Institute of Medical Sciences दिल्ली या जम्मू की विशेषज्ञ टीम की निगरानी में कराई जाए। इसके लिए दिल्ली से मेडिकल एक्सपर्ट्स को भोपाल भेजने के आदेश भी जारी किए गए हैं। साथ ही ट्विशा के शव को भोपाल एम्स में माइनस 80 डिग्री तापमान पर सुरक्षित रखने को कहा गया है।

सरकारी प्रेसनोट के अनुसार 12 मई 2026 को बाग मुगलिया एक्सटेंशन, कटारा हिल्स भोपाल में हुई कथित दहेज मृत्यु के मामले में थाना कटारा हिल्स में अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 80(2), 85, 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3/4 में प्रकरण दर्ज किया गया था। राज्य शासन ने दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम 1946 की धारा 6 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस मामले की जांच के लिए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अर्थात सीबीआई के सदस्यों को मध्यप्रदेश राज्य में अधिकार एवं क्षेत्राधिकार प्रदान करने की सहमति दी है। अधिसूचना में संबंधित अपराध, अपराधों के दुष्प्रेरण तथा षड्यंत्र से जुड़े पहलुओं की जांच की अनुमति भी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई थी। इधर, ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। दूसरी ओर, मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह अभी तक फरार चल रहा है। उसके वकील ने संकेत दिए हैं कि वह कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है। वहीं, राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश भी कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित