अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में फैसला आज, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

पुलिस बल तैनात

अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में फैसला आज, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद
सुलतानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ 2018 के मानहानि मामले में फैसला सुनाएगी। भाजपा नेता विजय मिश्र द्वारा अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज कराए गए इस मामले में राहुल गांधी अदालत में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहेंगे।

सुलतानपुर। उत्तर-प्रदेश के सुलतानपुर की एक विशेष अदालत सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में अपना फैसला सुनाएगी। इस मौके अदालत में राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सीधे दस बजे दिलवानी न्यायालय सुलतानपुर पहुंचेंगे।

उनके आगमन के मद्देनजर पुलिस दीवानी न्यायालय व आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में लग गई हैं।  ज्ञात हो कि 2018 में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर भाजपा नेता विजय मिश्र ने मुकदमा दर्ज कराया था। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री की जयंती पर पीसीसी में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेता रहे मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री की जयंती पर पीसीसी में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेता रहे मौजूद
पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री की जयंती पर आज पीसीसी मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जी टीवी के ‘तुम से तुम तक’ ने पूरे किए 500 एपिसोड : प्यार, रिश्तों और मनोरंजन का सफर बना यादगार
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं, सर्वजन कल्याण की शिक्षाओं को किया याद
जयपुर में सांस अभियान शुरू, 5 साल तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने पर रहेगा विशेष जोर
शक्ति दिवस : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, मिला उपचार 
राजस्थान में ईवी अपनाने और ओनरशिप इकोसिस्टम को मजबूत करने पर एथर का फोकस : रवनीत सिंह फोकेला
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : भारत नहीं झटक सका 10 विकेट, पहला टेस्ट रहा ड्रॉ