राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह: बाबरी मस्जिद केस के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने दी प्रतिक्रिया, बोलें अयोध्या देवताओं की नगरी....

ट्रस्ट ने साझा किया भावपूर्ण संदेश

राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह: बाबरी मस्जिद केस के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने दी प्रतिक्रिया, बोलें अयोध्या देवताओं की नगरी....

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ध्वजारोहण समारोह से पूर्व प्रभु श्रीराम को समर्पित एक भावनात्मक संदेश साझा कर अयोध्या की आध्यात्मिक महिमा को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से अयोध्या पहुँचे और संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ पूजन में शामिल हुए। पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने इसे देश का गौरवपूर्ण दिन बताया और शांति-सौहार्द का संदेश दिया।

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगलवार को ध्वजारोहण समारोह से पहले प्रभु श्रीराम को समर्पित एक भावनात्मक संदेश साझा किया है, जिसमें अयोध्या की आध्यात्मिक महिमा और सांस्कृतिक वैभव को रेखांकित किया गया है। ट्रस्ट ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, कोसलपुरी सुहावनी सरि सरजू के तीर। भूपावली-मुकुटमणि नृपति जहाँ रघुबीर। अर्थात सरयू नदी के तट पर स्थित सुंदर अयोध्यापुरी में राजा राम, समस्त भूपालों के मुकुटमणि, विराजमान हैं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह विशेष विमान से अयोध्या पहुँचे, जहाँ वे श्री राम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण उत्सव में हिस्सा लिया। वह संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ इस समय ध्वजारोहण से पहले होने वाली पूजा अर्चना में शामिल हुए।

इसी बीच रामजन्मभूमि बनाम बाबरी मस्जिद केस के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आज पीएम मोदी द्वारा ध्वजारोहण हुआ, ये बहुत ही अच्छी बात है और आज देश के लिए गौरव का दिन है। पूरे देश और दुनिया के लोग आज यहां पर आ रहे हैं। अयोध्या में खुशी की लहर है और सभी खुश हैं और हम भी खुश हैं। हम भी इस समारोह में सम्मिलित होेने जा रहे हैं। इसके आगे अंसारी ने कहा कि, हम चाहते हैं कि देश में शांति होनी चाहिए और आपस में भाई-चारा हो तथा हम यही संदेश देते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने...
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती