सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद विस्फोटक सामग्री बरामद
मौके से विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद हुई है
छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नक्सल प्रभावित मिरतुर थाना क्षेत्र में स्थित एंडरिपाल के जंगल में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद मौके से विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद हुई है।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नक्सल प्रभावित मिरतुर थाना क्षेत्र में स्थित एंडरिपाल के जंगल में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद मौके से विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने आज बताया कि एंडरिपाल के जंगल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी मिलिट्री इंटेलिजेंस इंचार्ज मोहन कड़ती की मौजूदगी की सूचना पर मिलने पर डीआरजी के द्वारा कार्रवाई की गई।
सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई, लेकिन नक्सली जंगल का फायदा उठाते मौके भागने में सफल रहे। सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी लेने पर बम, डेटोनेटर और अन्य सामग्री बरामद हुई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Oct 2026 19:01:35
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...

Comment List