गुरुग्राम में सीवर ओवरफ्लो पर लगेगी लगाम! 5 हजार मैनहोल पर सेंसर लगाने की तैयारी

20 मैनहोल पर 6 महीने का पायलट प्रोजेक्ट रहा सफल

गुरुग्राम में सीवर ओवरफ्लो पर लगेगी लगाम! 5 हजार मैनहोल पर सेंसर लगाने की तैयारी
गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) शहर में सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या रोकने के लिए 5,000 मैनहोल पर सेंसर आधारित निगरानी प्रणाली लगाने जा रहा है। 20 मैनहोल पर 6 महीने का सफल ट्रायल पूरा होने के बाद अब संवेदनशील इलाकों से इसकी शुरुआत की जाएगी, जिससे तुरंत अलर्ट मिलेगा।

गुरुग्राम। शहर में सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम (एमसीजी) 5,000 सीवर मैनहोल पर सेंसर आधारित निगरानी प्रणाली लगाने की तैयारी कर रहा है। करीब छह महीने तक 20 मैनहोल पर किए गए परीक्षण के सफल रहने के बाद इस परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस तकनीक के जरिए मैनहोल में पानी के स्तर और सीवेज के बहाव पर नजर रखी जाएगी। पानी निर्धारित सीमा से ऊपर पहुंचने या बहाव बाधित होने पर निगम के नियंत्रण कक्ष को तत्काल सूचना मिलेगी। इसके बाद संबंधित स्थान पर टीम भेजकर समस्या का समाधान किया जा सकेगा।

गुरुग्राम में करीब 32,000 सीवर मैनहोल हैं। निगम ने शुरुआती चरण के लिए जलभराव की आशंका वाले संवेदनशील इलाकों की पहचान की है। अतिरिक्त आयुक्त यश जालुका के अनुसार, चरणबद्ध तरीके से इस व्यवस्था का विस्तार किया जाएगा। इससे खासकर मानसून के दौरान सीवर संबंधी शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा
भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हिस्सा लिया।...
Karnataka SIR : 52 चुनाव क्षेत्रों में 127 मतदाता 'गैर-भारतीय नागरिक' के रूप में चिह्नित, आवेदनों की पारदर्शिता पर सवाल
पंचायतीराज चुनाव : 413 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, 28 अक्टूबर को होगा दूसरे चरण का मतदान
कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए तड़प रही हैं, सत्ता के लिए फैलाना चाहती है अराजकता : मदन राठौड़ 
जयपुर एयरपोर्ट पर बम थ्रेट का अलर्ट, टर्मिनल-1 पर मॉक ड्रिल
जयपुर के चांदपोल बाजार में सजेगा राम सेतु और राम मंदिर का भव्य नजारा, कोलकाता के कारीगर कर रहे तैयार
Weather Update : चक्रवात अर्नब का राजस्थान में दिखेगा असर, 30 अक्टूबर को 22 जिलों में बारिश का अलर्ट