शक्ति सिंह गोहिल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा दे रही, युवा-किसान और व्यापारी परेशान

'क्रोनी कैपिटलिज्म' को बढ़ावा दे रही है भाजपा सरकार

शक्ति सिंह गोहिल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा दे रही, युवा-किसान और व्यापारी परेशान
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने केंद्र सरकार पर 'क्रोनी कैपिटलिज्म' को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को बदहाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण युवा, किसान और मध्यम वर्ग परेशान हैं। उन्होंने लोंग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स बढ़ाने और गिरते रुपये पर सवाल उठाए।

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने सोमवार को केंद्र सरकार पर अर्थव्यवस्था को लेकर हमला बोला और कहा कि सरकार 'क्रोनी कैपिटलिज्म' को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा नीत सरकार की नीतियों से युवा, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी परेशान हैं। यह सरकार 'क्रोनी कैपिटलिज्म' को बढ़ावा दे रही है। लाखों सरकारी पद खाली पड़े हैं और भर्तियों में पेपर लीक की शिकायतें सामने आती हैं।

गोहिल ने 1991 के आर्थिक संकट का जिक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों की शुरुआत कर विदेशी निवेश के लिए रास्ता खोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि आज विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स शून्य किया था, जबकि केंद्र सरकार ने इसे 12.5 प्रतिशत कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर क्यों हो रहा है और लगातार बिकवाली क्यों की जा रही है। गोहिल ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों और शेयर बाजार में निवेश को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
राजस्थान में अर्धवार्षिक परीक्षाओं और पंचायत चुनावों की तिथियां एक साथ आने से शिक्षकों व प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती...
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार
शक्ति सिंह गोहिल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा दे रही, युवा-किसान और व्यापारी परेशान
पब्लिक पार्क में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक : नहीं मिला सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला