भाजपा की कोशिशें नाकाम? खेड़ा बोले- हर हाल में होगा दिल्ली चलो मार्च

पीछे हटने का सवाल नहीं

भाजपा की कोशिशें नाकाम? खेड़ा बोले- हर हाल में होगा  दिल्ली चलो मार्च
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया कि भाजपा विपक्ष के एक नवंबर के ‘दिल्ली चलो मार्च’ को रुकवाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने साफ किया कि मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। वोट चोरी के खिलाफ छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा एकजुट होंगे। खेड़ा ने इसे लोकतंत्र की रक्षा और मोदी युग के पतन का अग्रिम उत्सव बताया।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 12 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के निकाले गए मार्च से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब लोगों के माध्यम से विपक्ष को एक नवंबर को प्रस्तावित 'दिल्ली चलो मार्च' स्थगित करने के लिए मनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि यह मार्च निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। खेड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए रविवार को कहा कि वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा सहित लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी लोग एकजुट होंगे। उन्होंने कहा कि यह मार्च लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के खिलाफ जन-आवाज बुलंद करने का मंच बनेगा।

व्यापारियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए खेड़ा ने आरोप लगाया कि पार्टी व्यापारियों का राजनीतिक इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के व्यापारी भी मार्च में शामिल होंगे। साथ ही, बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से राजधानी में आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय व्यापार और कारोबार को भी लाभ होगा। खेड़ा ने कहा कि एक नवंबर का मार्च लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्यवधान नहीं, बल्कि मोदी युग के पतन का अग्रिम उत्सव है। उन्होंने विश्वास जताया कि 'दिल्ली चलो मार्च' व्यापक जनसमर्थन के साथ सफल होगा।

Tags: kheda

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार