बुजुर्ग को ऑनलाइन लगाया लाखों की चपत: क्रेडिट कार्ड से निकाली रकम, जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज 

थाने में दर्ज कराई औपचारिक शिकायत

बुजुर्ग को ऑनलाइन लगाया लाखों की चपत: क्रेडिट कार्ड से निकाली रकम, जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज 
जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में 63 वर्षीय बुजुर्ग रामकिशन बैरवा से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पीड़ित के आईसीआईसीआई बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड और वॉलेट से कई अवैध ट्रांजेक्शन कर 2.72 लाख रुपये से अधिक उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। राजधानी के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने 63 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से कुल 2 लाख 72 हजार 336 रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थ नगर निवासी रामकिशन बैरवा (63) ने रिपोर्ट दी कि उनका आईसीआईसीआई बैंक में बचत खाता है। 15 अक्टूबर 2026 को उनके खाते से दो अलग-अलग आईएमपीएस ट्रांजेक्शन के जरिए 2 लाख रुपए और 1 लाख 98 हजार रुपए निकाल लिए गए। 

इसके अलावा, उनके क्रेडिट कार्ड से भी 15 और 17 अक्टूबर को कई ट्रांजेक्शन किए गए। इनमें 49,314.94 रुपए, 5,050.15 रुपए, 14,399.10 रुपए और 97,174.74 रुपए की रकम शामिल है। इसके अतिरिक्त वॉलेट के जरिए भी दो बार 51,268.50-51,268.50 रुपए की राशि निकाले जाने का उल्लेख शिकायत में किया गया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम में भी शिकायत देने की बात कही है। उन्होंने पुलिस से रकम वापस दिलाने की मांग की है। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
जयपुर में सी.के बिरला हॉस्पिटल्स और एबीसीआर के सहयोग से 'रन फॉर हार्ट' का आयोजन किया गया। हृदय स्वास्थ्य के...
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार
बुजुर्ग को ऑनलाइन लगाया लाखों की चपत: क्रेडिट कार्ड से निकाली रकम, जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज 
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 271 चालकों के खिलाफ कार्रवाई