कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर

चिकित्सा शोध और बेहतर मरीज उपचार के लिए नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान

कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. पवन सिंघल को ग्वालियर में आयोजित एनईएस वार्षिक बैठक में 'डॉ. जो वी. देसा ओरेशन' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कोक्लियर इम्प्लांट तकनीक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के नवाचार और अनुभवों को साझा करने के लिए प्रदान किया गया।

जयपुर। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. पवन सिंघल को ग्वालियर में आयोजित न्यूरोटोलॉजी एंड इक्विलिब्रियोमेट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया (एनईएस) की वार्षिक बैठक में प्रतिष्ठित डॉ. जो वी. देसा ओरेशन से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कोक्लियर इम्प्लांट के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर अपने विचार और अनुभव साझा करने के लिए दिया गया।

डॉ. सिंघल ने इस प्रतिष्ठित व्याख्यान के लिए आमंत्रित किए जाने पर आयोजकों और एनईएस के सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सीखने, शोध और नवाचार के साथ मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने अभ्यर्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रत्यक्ष संवाद के लिए शुक्रवार को...
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा
आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद