सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

हृदय स्वास्थ्य के प्रति जगाई अलख

सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
जयपुर में सी.के बिरला हॉस्पिटल्स और एबीसीआर के सहयोग से 'रन फॉर हार्ट' का आयोजन किया गया। हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में 3, 5 और 10 किमी श्रेणियों में लोगों ने हिस्सा लिया और नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

जयपुर। सुबह की ताजगी, उत्साह से भरे चेहरे और दिल को स्वस्थ रखने का संकल्प। रविवार को सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ओर से आयोजित ‘रन फॉर हार्ट’ में कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला। हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया और नियमित व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। आयोजन में फिटनेस के प्रति लोगों का उत्साह नजर आया और स्वस्थ जीवनशैली के लिए सामूहिक भागीदारी का माहौल बना।

दौड़ सी.के बिरला हॉस्पिटल्स से शुरू हुई और दुर्गापुरा पुलिया से होते हुए श्री राम पथ के रास्ते शिप्रा पथ, मानसरोवर तक पहुंची। यहां से प्रतिभागी उसी मार्ग से वापस लौटे और सी.के बिरला हॉस्पिटल्स पहुंचकर 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। 5 किमी के अलावा 3 और 10 किमी की दौड़ भी आयोजित हुई। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और फिट रहने का जज्बा दिखाई दिया। यह दौड़ एबीसीआर (एनी बॉडी कैन रन) के सहयोग से हुई। 

सी.के बिरला हॉस्पिटल्स के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अश्वनी कुमार शर्मा ने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव नियंत्रण को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में शारीरिक गतिविधियों के लिए समय निकालकर हृदय रोगों के जोखिम को कम करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है।

हॉस्पिटल प्रबंधन की और से अर्पित जैन एवं सचिन सिंह ने कहा कि ‘रन फॉर हार्ट’ का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और हृदय स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करना है। इस तरह के आयोजन समाज में स्वस्थ जीवनशैली की संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Read More प्रदेश में मौसम का डबल गेम : सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप का असर

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार