किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा

खाद-बीज महंगे पर फसलों की नहीं मिल रही सही लागत

किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी होने के बजाय आधी रह गई है। लागत बढ़ने और फसलों का उचित मूल्य न मिलने से खेती घाटे का सौदा बन चुकी है। उन्होंने वादा किया कि सपा की सरकार बनने पर 24 घंटे में गन्ना भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है। इस सरकार ने किसानों से झूठे वादे किये। उन्हें धोखा दिया। भाजपा ने किसानों की आय दुगुनी करने का वादा किया था लेकिन बढ़ती महंगाई में आय आधी भी नहीं रह गयी। खेती-किसानी घाटे का सौदा साबित हो रहा है। खाद, बीज कीटनाशक, डीजल, उर्वरक, सब के दाम बढ़ गये है लेकिन किसान को उसकी फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार में किसान को फसल की बुआई से लेकर बिकने तक हर स्तर पर परेशानी उठाने के साथ नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार किसानों को झूठी दिलासा देती है।

पहले किसानों को समय पर खाद, बीज और पानी नहीं मिल रही थी। सिंचाई के लिए समय पर बिजली नहीं मिलती। जब अपनी मेहनत और लागत लगाकर किसान फसल पैदा कर लेता है तो उसकी कीमत नहीं मिलती है। किसानों को धान, आलू, मक्का समेत अन्य फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। धान के किसानों को लागत मूल्य की अपेक्षा प्रतिकुन्तल एक हजार रूपये तक का नुकसान उठा कर बेचना पड़ रहा है। धान क्रय केन्द्रों को पता नहीं है। बिचौलिए किसानों से औने-पौने दाम पर धान खरीद कर मुनाफा कमा रहे है। आलू किसानों को कीमत गिरने से भारी नुकसान हो रहा है। किसानों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। सरकार पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट करा रही है। लेकिन उसका मुनाफा गन्ना किसानों को नहीं मिल रहा है। नया पेराई सत्र आ गया है लेकिन कई चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का सैकड़ों करोड़ रूपये बकाया है।

भाजपा सरकार में किसान उपेक्षित और परेशान है। भाजपा ने किसानों को बर्बाद कर दिया। सरकार किसानों का हर तरह से षोशण कर रही है। पिछले दिनों बाढ़, बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ लेकिन भाजपा सरकार ने कोई मदद नहीं की। शोषण, उपेक्षा भाजपा के धोखे से परेशान किसान 2027 में भाजपा सरकार को हटाकर किसानों की समर्थक अपनी समाजवादी पार्टी की सरकार लाएगा। समाजवादी पार्टी सरकार में गन्ना किसानों का 24 घंटे में भुगतान होगा। किसानों को भरपूर बिजली मिलेगी। फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाएगा। समय पर खाद-बीज पानी का इंतजाम होगा। किसानों का शोषण बंद होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार