शुरूआती कारोबार में लुढ़के घेरलू शेयर बाजार, इन सेक्टरों में दिखेगा एक्शन

शेयर बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा लुढ़का

शुरूआती कारोबार में लुढ़के घेरलू शेयर बाजार, इन सेक्टरों में दिखेगा एक्शन

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी भी फिसला। आईटी, बैंकिंग शेयरों में दबाव, चुनिंदा सेक्टरों में हल्की तेजी।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बिकवाली देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़क गया।सेंसेक्स 24.28 अंक की बढ़त में 82,368.96 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत गिरावट में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 418.12 अंक (0.51 प्रतिशत) नीचे 81,926.56 अंक पर रहा। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 2.25 अंक चढ़कर 25,345 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 102.85 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट में 25,239.90 अंक पर था। आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, निजी बैंक, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन सेक्टरों के सूचकांक गिरावट में रहे। धातु, सार्वजनिक बैंक, रियलटी और तेल एवं गैस सेक्टरों में तेजी रही।

सेंसेक्स की गिरावट में आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, बीईएल और टीसीएस का योगदान अधिक रहा। वहीं, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर ऊपर थे।

 

Read More पीएम मोदी ने की केरल के केयरगिवर्स के थिरुवथिरा की शानदार प्रस्तुति की तारीफ, संस्कृति को बचाने के लिए की प्रवासियों की प्रशंसा 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च