महंगाई की मार: खाद्य तेलों में उबाल

महंगाई की डोज लगातार आम-आदमी की जेब पर दिन-प्रतिदिन डाका डाल रही है।

महंगाई की मार: खाद्य तेलों में उबाल
सरसों तेल 293 रुपये, सोया रिफाइंड 367 रुपये, पाम ऑयल 293 रुपये और वनस्पति तेल 294 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल महंगा हो गया।

नई दिल्ली। महंगाई की डोज लगातार आम-आदमी की जेब पर दिन-प्रतिदिन डाका डाल रही है। ऐसे में आप खाद्य तेलों के बढ़े भाव के बारे में जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। वैश्विक बाजार की तेजी और स्थानीय स्तर पर उठाव बढऩे से गुरूवार को दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में उबाल आ गया वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 29 रिंगिट बढ़कर 6810 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.15 सेंट की तेजी लेकर 80.96 सेंट प्रति पौंड बोला गया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर सरसों तेल 293 रुपये, सोया रिफाइंड 367 रुपये, पाम ऑयल 293 रुपये और वनस्पति तेल 294 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल महंगा हो गया। वहीं, मूंगफली तेल और सूरजमुखी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान चीनी और  गुड़ के भाव स्थिर रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में लगभग स्थिरता रही। इस दौरान केवल चना 50 रुपये और चना दाल 50 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल सस्ता हो गया। वहीं मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान चावल और गेहूं के भाव स्थिर रहा।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-              

दाल-दलहन : चना 4700-4800,दाल चना 5700-5800, मसूर काली 8500-8600, मूंग दाल 9000-9100, उड़द दाल 9800-9900, अरहर दाल 8100-8200 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति ङ्क्षक्वटल) गेहूं दड़ा 2250-2350 रुपये और चावल : 2550-2650 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 3570-3670, चीनी एम. 3650-3750, मिल डिलीवरी 3450-3550 और गुड़ 3100-3200 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 19047 रुपये, मूंगफली तेल 19267 रुपये, सूरजमुखी तेल 19047 रुपये, सोया रिफाइंड 17802 रुपये, पाम ऑयल 16044 रुपये और वनस्पति तेल 17143 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कुमारी सैलजा ने धान खरीद की धीमी गति पर जताई चिंता, कहा- मंडियों में धान पहुंचने के बाद भी किसानों को एमएसपी के लिए इंतजार क्यों? कुमारी सैलजा ने धान खरीद की धीमी गति पर जताई चिंता, कहा- मंडियों में धान पहुंचने के बाद भी किसानों को एमएसपी के लिए इंतजार क्यों?
धान खरीद की धीमी रफ्तार पर कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मंडियों में 7.07...
शहरी सेवा शिविरों में पट्टों पर रहेगा विशेष फोकस, 7 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगा अभियान
फ्रांस: छात्रों का विरोध-प्रदर्शन उग्र, 1,000 से ज़्यादा लोग घायल
निर्वाचन सदन मार्च के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा
‘Voice Of Gen - Z & Alpha’ : जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक पदों के लिए शिक्षा की अनिवार्यता क्यों नहीं?
अब सहा नहीं जाता किडनी डलवा दो साहब
जयपुर में ASI 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप : ACB ने रंगे हाथों दबोचा, जानें पूरा मामला