शेयर बाजार में सुनामी : सेंसेक्स 3200 पॉइंट टूटा, निफ्टी भी 4.50% नीचे, 21850 पर आया 

ये 22,000 से नीचे कारोबार कर रहा

शेयर बाजार में सुनामी : सेंसेक्स 3200 पॉइंट टूटा, निफ्टी भी 4.50% नीचे, 21850 पर आया 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध गहराने और अमेरिका में मंदी की आशंका में स्थानीय स्तर पर हुई भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सुनामी सा कहर रहा

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध गहराने और अमेरिका में मंदी की आशंका में स्थानीय स्तर पर हुई भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सुनामी सा कहर रहा। शेयर बाजार में आज, यानी सोमवार 7 अप्रैल को साल की दूसरी बड़ी गिरावट आई है। सेंसेक्स 3200 अंक (4.20%) गिरकर करीब 72,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 1000 अंक (4.50%) की गिरावट है। ये 22,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। इससे पहले 4 जून 2024 को बाजार 5.74% गिरा था।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 3915 अंक लुढ़ककर 71,449.94 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 71,425.01 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह 73,149.12 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। इसी तरह निफ्टी भी 1146 अंक की गिरावट लेकर 21,758.40 अंक पर खुला और खबर लिखे जाने तक 21,743.65 अंक के निचले जबकि 22,190.00 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा।

Tags:    market

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण