रुपया लगातार तीसरे दिन कमजोर, सात पैसे टूटकर 86.16 रुपए प्रति डॉलर पर

कच्चे तेल में बड़ी तेजी 

रुपया लगातार तीसरे दिन कमजोर, सात पैसे टूटकर 86.16 रुपए प्रति डॉलर पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के कारण रुपया लगातार तीसरे दिन कमजोर हुआ।

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के कारण रुपया लगातार तीसरे दिन कमजोर हुआ। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से भारतीय मुद्रा में सुबह के कारोबार में तेजी रही। रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 85.99 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और 85.9750 रुपए प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। घरेलू स्तर पर हालांकि शेयर बाजार में जारी गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से यह कमजोर हुआ। बीच कारोबार में 86.23 रुपए प्रति डॉलर के दिन के निचले स्तर को छूने के बाद यह 7.50 पैसे नीचे 86.1650 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।  

दाम बढ़ने से रुपए पर दबाव :

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष अनुसंधान विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने बताया कि हाल के दिनों में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से रुपए पर दबाव है। साथ ही, पूंजी बाजार में कमजोर निवेश धारणा का असर भी देखा जा रहा है। डॉलर  सूचकांक में हालांकि नरमी से रुपये की गिरावट सीमित रही है। उनका मानना है कि फिलहाल रुपए का दायरा बदलकार 85.80 से 86.45 रुपए प्रति डॉलर हो गया है।

कच्चे तेल में बड़ी तेजी :

Read More धार्मिक मान्यता: भारत में आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; पुराणों में ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षण

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में बड़ी तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 1.51 प्रतिशत चढ़कर 70.57 डॉलर प्रति बैरल पर था। तेल आयातकों की ओर से डॉलर की मांग निकलने से रुपए पर दबाव बढ़ गया है।   

Read More जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला