आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

आपका आज का दिन रहेगा कैसा

मेष - नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन आराम करने को मिल सकता है। रूचि के कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा। दिन खुशी, हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। नए विचार मन में आऐंगे। भाग्योदय संभव है। अपनों की मदद करके खुश होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष - विद्यार्थी वर्ग सावधानी से दिन व्यतीत करें, आपके मित्र आपका नाजायज फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। सामाजिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। रोजगार में उन्नति होगी। आय के साधन बढेंगे। कुसंगति व विवादों से बचें। वाणी में संयम रखें।

मिथुन - परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक लाभ होगा। अकारण चिंता, क्रोध, मन में भ्रम की स्थिति के कारण मन परेशान रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे।

कर्क - मित्रों से सावधान रहें। आपके द्वारा किये गए कार्य का श्रेय लेने के लिए आपके मित्र आगे आऐंगे, जिससे आपको लोगों के सामने नीचा देखना पड सकता है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ प्रेम बढेगा।  मन की बात खुलकर कहने से रिश्ते मधुर रहेंगे।

Read More आज का भविष्यफल     

सिंह - अकारण मानसिक तनाव रहेगा। चिंता, जिद बहस के कारण स्वयं को मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेगे। मन में जो शंका है उसका निवारण अवश्य करें। बातें साझा करने से मन का बोझ हल्का होगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। राजकीय पक्ष मजबूत होगा।

Read More शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 : अभियान में नहीं मिलेगी किसी कार्मिक को छुट्टी, हर दिन आने वाले आवेदनों का उसी दिन करना होगा निस्तारण

कन्या - जीवनसाथी के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी को समय देंगे। किन्तु किसी अनावश्यक अडचन के कारण घुमने का कार्यक्रम रद्द भी हो सकता है। पार्टनर का व्यवहार आपको शक करने पर मजबूर कर देगा, जिससे कलह का वातावरण बनेगा।

Read More जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त

तुला - भाई बहिन के साथ अनबन हो सकती है किन्तु रिश्ते मजबूत होंगे। मैत्रीपूर्ण व्यवहार के कारण घर का माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। किसी पुराने विवाद के कारण मन अशांत होगा, घर में कलह हो सकती है,धैर्य, वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें, सकारात्मक रहें।

वृश्चिक - व्यापार में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा बढेगी। रोजगार में उन्नति की संभावना है। मित्र सहयोग करेंगे। शत्रु परास्त होंगे। कार्य बनने का समय है, परेशानी के बाद अब आप अपना कार्य बनाना प्रारंभ कर देंगे।आलोचना से बचें। भाग्योदय संभव है।

धनु - विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। माता पिता व गुरूजनों की नाराजगी रहेगी। शिक्षा को लेकर किसी ठोस निर्णय पर पहुंचेंगे।व्यापार में बुद्धि व विवेक से लिए निर्णय लाभदायक होंगे। मित्रों व संबंधियों के साथ समय व्यतीत करें।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर - पारिवारिक रिश्ते मजबूत होगे। रिश्तों की कडवाहट दूर होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जो दिन को व्यस्त बना देगी। खुशी, उमंग के साथ समय व्यतीत होगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी।

कुंभ -  नए संबंध बनेंगे, लेकिन पुराने संबंधों को भी संजोकर रखें, भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है। प्रोपर्टी संबंधी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। जमीनी मामलों के विवाद सुलझेंगे।  व्यापारिक सौदों में लाभ मिलेगा।

मीन - संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। अतिथियों के आवागमन से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढेगी। राजनीति में बढते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों से अनबन की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग