आज का राशिफल

जाने क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल
शिक्षा में रूचि बढेगी तथा भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग सजग होगा। दोस्तों का सहयोग मिलने से खुशी का माहौल रहेगा।

मेष- विद्यार्थी वर्ग का ध्यान शिक्षा के प्रति अधिक रहेगा। शिक्षा में रूचि बढेगी तथा भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग सजग होगा। दोस्तों का सहयोग मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। काम बनेंगे। नए तथा लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट पूर्ण होंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। 

वृष-आलस्य भरा दिन रहेगा। सुस्ती के कारण काम में मन नहीं लगेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। अध्ययन में मन नहीं लगेगा। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें।भागीदारी के कार्यों में भी लाभ होगा।

मिथुन-नौकरी पेशा वर्ग के लिए कठिन समय है। अधिकारी नाराज रहेंगे। सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि को नुकसान पहुंच सकता है। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। 

कर्क-प्रेम संबंधों के प्रति सतर्क रहें, धोखा व विवाद होने की संभावना है। अकारण कहासूनी के कारण संबंध बिगड सकतें हैं।  वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। धैर्य बनाये रखें, भविष्य में स्थितियां पुन: अनुकूल होंगी। जीवनसाथी की खोज रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह-मानसिक रूप से परेशानी बनेगी। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खानपान पर नियंत्रण रखें। स्वयं भी थकान अनुभव करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, किन्तु मानसिक अवसाद के कारण खुशी महसूस नहीं होगी।

कन्या- दिन शुभ है। विद्यार्थी वर्ग जिस समस्या से परेशान था, उसका समाधान प्राप्त होगा। उचित मार्गदर्शन के लिए अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग स्वयं को चिंतित महसूस करेगा। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे।

तुला- आर्थिक रूप से आज का दिन उंच नीच वाला है। आय से अधिक व्यय व अपेक्षा से अधिक आय से स्वयं को अचंभित महसूस करेंगे। कर्जा चुकाना पड सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। 

वृश्चिक-विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति सावधानी बरतें, शिक्षकनाराज हो सकते हैं। स्वयं की क्षमता से अधिक कार्य करना परेशानी भरा हो सकता है। व्यवहार को संयमित रखें। अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। बिना बात के ही स्वयं को अवसादग्रस्त महसूस करेंगे।

धनु-बच्चों को लेकर खुशी बनेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे।

मकर-मित्रों के व्यवहार के कारण उनसे कहासुनी हो सकती है, जो भविष्य के लिए उलझन बन सकती है, ऐसे मित्रों से सावधान रहें। पडोसी से मतभेद हो सकता है जो कानूनी उलझन बन सकता है, धैर्य से काम करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। रूका पैसा प्राप्त होगा।

कुंभ-आशा के विपरित दिन रहेगा। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें,अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे।आय के स्त्रौत बनेंगे लेकिन लाभ प्राप्त होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा।

मीन- व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। आय व्यय बराबर होने से नए कार्य में हाथ डालने का मानस बनेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना बरते अन्यथा गंभीर परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश का मानस हो तो टाल दें। परिवार से कहासुनी होने से मन अशांत रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार