सघन सफाई अभियान, चार ओपन डिपो समाप्त
उपायुक्तों को फील्ड विजिट करने के भी निर्देश दिए
53 किलो से अधिक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की। कार्रवाई के दौरान 61 हजार से अधिक का जुर्माना भी वसूल किया गया।
जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर द्वारा चलाए गए तीन दिवसीय सघन सफाई अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को चार ओपन डिपो समाप्त किए गए। इसके साथ ही 53 किलो से अधिक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की। कार्रवाई के दौरान 61 हजार से अधिक का जुर्माना भी वसूल किया गया। निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने सभी जोन उपायुक्तों को फील्ड विजिट करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि अभियान में मानसरोवर जोन में 2 ओपन कचरा डिपो एवं जगतपुरा जोन में 2 ओपन कचरा डिपो समाप्त किए गए। इसके साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध कार्रवाइ्र करते हुए दूसरे दिन 53 किलो से अधिक पॉलिथिन जप्त की गई एवं 61 हजार से अधिक की जुर्माना राशि वसूल की गई।

Comment List