खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एथलेटिक्स की सबसे ज्यादा 23 इवेंट्स में 69 पदकों के लिए मुकाबला करेंगे 560 एथलीट

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: एथलेटिक्स में 69 पदकों की होगी जंग

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एथलेटिक्स की सबसे ज्यादा 23 इवेंट्स में 69 पदकों के लिए मुकाबला करेंगे 560 एथलीट

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एथलेटिक्स के 23 इवेंट्स में 556 खिलाड़ी मुकाबला करेंगे, जिनमें 304 पुरुष और 256 महिला एथलीट शामिल हैं। कुल 69 पदक दांव पर होंगे। सभी स्पर्धाएं 1 से 4 दिसंबर तक एसएमएस स्टेडियम में आयोजित होंगी, जबकि 20 किमी वॉक बाहरी ट्रैक पर होगी।

जयपुर। राजस्थान में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 69 पदक दाव पर होंगे। इसमें 23 स्वर्ण, 23 रजत और 23 कांस्य पदकों के लिए सबसे ज्यादा 556 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव और राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि एथलेटिक्स में सर्वाधिक 556 खिलाडी 23 इवेंट में भाग लेंगे। इनमें 304 पुरुष एथलीट्स भाग लेंगे, वहीं 256 महिला खिलाड़ी पदक के लिए जोर आजमाईश करेंगीं। 

ये स्पर्धाएं होंगी

एथलेटिक्स में पुरुष और महिलाओं में 100 मी. फर्राटा दौड़ के साथ 200 मी., 400 मी., 800 मी., 1500 मी., 5000 मी., 10000 मी., 110 मी. हर्डल्स, 400 मी. हर्डल्स, 3000 मी. स्टीपल चेज, 20 किमी. रेस वॉक, 4 गुणा 100 मी. रिले, 4 गुणा 400 मी. रिले, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, लांग जम्प, हाई जम्प, ट्रिपल जम्प, पोल वॉल्ट, डेकाथलॉन (पुरुष) और हैप्टाथलान (महिला) की स्पर्धाएं होंगी। इनके अलावा 4 गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले की स्पर्धा भी शामिल है। 

राजस्थान के एथलीट

Read More केआईयूजी-2025 : वर्ल्ड चैंपियन तीरंदाज अदिति स्वामी ने अपनी ट्रॉफी कैबिनेट में गोल्ड मेडल जोड़ा, श्रीहरि नटराज ने 9 गोल्ड के साथ खत्म किया अपना अभियान

एथलेटिक्स की प्रतियोगिता में राजस्थान के महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर की निर्मला (5 हजार मी. दौड़), अंताक्षरी, किरण (डिस्कस थ्रो), मंजीता (हैमर थ्रो), रिषि भर्तहरी यूनिवर्सिटी के विपुल यादव (जैवेलिन थ्रो) और यूनिवर्सिटी आॅफ राजस्थान बिट्टू (5 हजार मीटर दौड़) अपनी चुनौती पेश करेंगे। 

Read More खाद्य सुरक्षा कानून में पुलिस को सीधी कार्रवाई का अधिकार नहीं, एफआईआर निरस्त

एसएमएस स्टेडियम में होंगी सभी स्पर्धाएं

Read More खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : तीरन्दाज अंशिका ने बताया अपनी जीत का फार्मूला, कहा- तनाव को हंसी में उड़ा दो, वर्तमान पर फोकस करो

डा. नीरज ने बताया कि 20 किमी वॉक को छोड़ एथलेटिक्स के सभी इवेंट्स सवाई मानसिंह स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रैक पर होंगे। एथलेटिक्स के मुकाबलों का आयोजन 1 से 4 दिसंबर तक किया जाएगा। परिषद अध्यक्ष ने बताया कि एथलेटिक्स ट्रैक पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। वॉक इवेंट का आयोजन मुख्य स्टेडियम के बाहर सड़क पर किया जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान की संरक्षक सदस्यों की सूची घोषित, नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान की संरक्षक सदस्यों की सूची घोषित, नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं
ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अकादमिक डोमेन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कंचन के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार...
जयपुर का रहने वाला JEE स्टूडेंट सीकर में लापता, पुलिस जांच जारी
थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्कैम के खिलाफ कार्रवाई : 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति जब्त, अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा- सरकार संदिग्धों पर करेगी कानूनी कार्रवाई 
Weather Update : शेखावाटी में सर्दी जमाव बिन्दु के नजदीक, जयपुर सहित कई जिलों में बढ़ी ठिठुरन 
प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का आखिरी सीजन : ग्लोबल प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान, जानें कब से होनेे जा रही स्ट्रीम
असर खबर का - शिक्षा बोर्ड ने 8 साल बाद बढ़ाया उत्तर पुस्तिका जांचने का मानदेय, नई दरें 2027 से लागू होगी
कोटा दक्षिण वार्ड 19 : खाली प्लॉट, झूलते विद्युत तार,पार्कों में लगे झूले क्षतिग्रस्त , सीवरेज चैंबर बने परेशानी