एशियन गेम्स की पदक तालिका : भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड, अब तक आए 81 पदक

नीरज चौहान ने तीरंदाजी स्पर्धा में जीता एशियाई खेल में कांस्य पदक

एशियन गेम्स की पदक तालिका : भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड, अब तक आए 81 पदक
एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर क्रिकेट में स्वर्ण जीता। कुमकुम मोहोद ने रिकर्व तीरंदाजी में ऐतिहासिक स्वर्ण और एलए ओलंपिक-2028 का कोटा हासिल किया। प्रणवी उर्स ने गोल्फ में व्यक्तिगत स्वर्ण जीता। नीरज चौहान ने रिकर्व तीरंदाजी में कांस्य पदक दिलाया। भारत के पदकों की संख्या 81 पहुंच गई।

टोक्यो। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। कुमकुम मोहोद ने व्यक्तिगत रिकर्व  तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 का कोटा पक्का किया। कुमकुद ने मोहोद ने दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को एक रोमांचक फ़ाइनल में हराया, जो शूट-ऑफ तक गया। कुमकुम मोहोद ने एशियाई खेलों में व्यक्तिगत रिकर्व स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया है।

प्रणवी उर्स ने गोल्फ में जीता गोल्ड मेडल

भारत की प्रणवी उर्स ने गोल्फ में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वह चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला है। इसी के साथ प्रणवी उर्स ने महिला टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया। आज यहां प्रणवी उर्स ने 18वें होल पर पार स्कोर के साथ संयम बनाए रखा और 15-अंडर 265 के स्कोर पर टूर्नामेंट खत्म किया। वह सिंगापुर की शैनन जुआन यिन टैन और चीन की यिन रुओनिंग से एक शॉट आगे रहीं। इन दोनों खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से रजत पदक जीता और 14-अंडर 266 का स्कोर किया।

नीरज चौहान ने तीरंदाजी स्पर्धा में जीता एशियाई खेल में कांस्य पदक

Read More RCA की एजीएम खत्म, वोटिंग शुरू! धनंजय सिंह खींवसर और बृजकिशोर उपाध्याय आमने-सामने, छह पदों पर सीधा मुकाबला

भारत के नीरज चौहान ने एशियाई खेल 2026 में व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराकर कांस्य पदक जीता। आज यहां नीरज चौहान ने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व कांस्य पदक मुकाबले में अपने ही देश के धीरज बोम्मादेवरा को 6-4 से हराकर पोडियम पर अपनी जगह पक्की की। तीसरे सेट के बाद धीरज 4-2 से आगे थे, लेकिन नीरज ने चौथा सेट 30-28 से जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद उन्होंने निर्णायक सेट 29-28 से जीतकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस कांस्य पदक के साथ नीरज, 2010 में तरुणदीप राय के रजत पदक के बाद एशियाई खेलों में व्यक्तिगत रिकर्व पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष बन गए हैं।

Read More Asian Games 2026: नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, महिलाओं के ट्रैप इवेंट में पहली भारतीय विजेता

अब तक भारत ने जीते 81 पदक

Read More एशियन गेम्स 2026 : भारत का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते 

अब तक भारत 19 गोल्ड, 26 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। कुल मिलाकर भारत अब तक 81 मेडल अपने नाम कर चुका है।

 

नंबर

एथलीट का नाम

खेल

इवेंट

मेडल जीता

1

एलावेनिल वलारिवान, सोनम मास्कर, विदरसा विनोद

शूटिंग

वूमेंस 10मी एयर राइफल टीम

सिल्वर

2

एलावेनिल वलारिवन

शूटिंग

वूमेंस 10मी एयर राइफल

सिल्वर

3

रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों

शूटिंग

मेंस 10मी एयर राइफल टीम

सिल्वर

4

हिमांशु ढिल्लों

शूटिंग

मेंस 10मी एयर राइफल

सिल्वर

5

रुद्रांक्ष पाटिल

शूटिंग

मेंस 10मी एयर राइफल

ब्रॉन्ज

6

सुचिका तारियाल

मिक्स्ड मार्शल आर्ट

वूमेंस ट्रेडिशन -60किग्रा

ब्रॉन्ज

7

टीम इंडिया

क्रिकेट

वूमेंस टीम

गोल्ड

8

परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान

शूटिंग

वूमेंस स्कीट टीम

ब्रॉन्ज

9

अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान

शूटिंग

मेंस स्कीट टीम

ब्रॉन्ज

10

जय मीणा

सॉफ्ट टेनिस

मेंस सिंगल्स

ब्रॉन्ज

11

मीराबाई चानू

वेटलिफ्टिंग

वूमेंस 49 किग्रा

सिल्वर

12

टीम इंडिया

बैडमिंटन

मेंस टीम

ब्रॉन्ज

13

सतनाम सिंह, सलमान खान

रोइंग

मेंस डबल्स स्कल

ब्रॉन्ज

14

रोशिबिना देवी

वुशु

वूमेंस 60किग्रा सांडा

सिल्वर

15

अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल

शूटिंग

मिक्स्ड स्कीट टीम

ब्रॉन्ज

16

सीमा

एथलेटिक्स

वूमेंस 10,000 मीटर

ब्रॉन्ज

17

टीम इंडिया

एथलेटिक्स

मिक्स्ड 4x400 मीटर

सिल्वर

18

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार

शूटिंग

मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम

सिल्वर

19

कमलजीत, सुरुचि सिंह

शूटिंग

मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल

गोल्ड

20

दिया चितले/मानुष शाह

टेबल टेनिस

मिक्स्ड डबल्स

ब्रॉन्ज

21

मनप्रीत कौर

एथलेटिक्स

शॉट पुट

ब्रॉन्ज

22

गुलवीर सिंह

एथलेटिक्स

मेंस 10000 मीटर

सिल्वर

23

बरानिका इलांगोवन

एथलेटिक्स

वूमेंस पोल वॉल्ट

ब्रॉन्ज

24

सावन बरवाल

एथलेटिक्स

मैराथन

सिल्वर

25

तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद, आशी चौक

शूटिंग

वूमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम

सिल्वर

26

जोशना चिनप्पा, वेलवन सेंथिलकुमार

स्क्वैश

मिक्स्ड डबल्स

ब्रॉन्ज

27

टीम इंडिया

कबड्डी

वूमेंस

गोल्ड

28

टीम इंडिया

कबड्डी

मेंस

गोल्ड

29

तजिंदर पाल तूर

एथलेटिक्स

शॉट पुट

सिल्वर

30

पारुल चौधरी

एथलेटिक्स

वूमेंस 400मी

ब्रॉन्ज

31

अभय सिंह

स्क्वैश

मेंस सिंगल्स

सिल्वर

32

अनाहत सिंह

स्क्वैश

वूमेंस सिंगल्स

सिल्वर

33

हरिता भद्रा

एथलेटिक्स

वूमेंस 200मी

ब्रॉन्ज

34

एंसी सोजन

एथलेटिक्स

वूमेंस लॉन्ग जंप

सिल्वर

35

तेजस्विन शंकर

एथलेटिक्स

डेकाथलॉन

ब्रॉन्ज

36

पारुल चौधरी

एथलेटिक्स

वूमेंस 3000 मी स्टीपलचेज

ब्रॉन्ज

37

सर्वेश कुशारे

एथलेटिक्स

मेंस हाई जंप

सिल्वर

38

पिंकी बल्हारा

कुराश

वूमेंस -78 किग्रा

ब्रॉन्ज

39

ईशा सिंह

शूटिंग

वूमेंस 25 मीटर पिस्टल

सिल्वर

40

विथ्या रामराज

एथलेटिक्स

वूमेंस 400 मीटर हर्डल्स

ब्रॉन्ज

41

गुलवीर सिंह

एथलेटिक्स

मेेंस 1500 मीटर

सिल्वर

42

पारुल चौधरी

एथलेटिक्स

वूमेेंस 1500 मीटर

ब्रॉन्ज

43

मुरली श्रीशंकर

एथलेटिक्स

मेंस लॉन्ग जंप

ब्रॉन्ज

44

यशवीर सिंह

एथलेटिक्स

मेंस जैवलिन थ्रो

सिल्वर

45

रोहित यादव

एथलेटिक्स

मेंस जैवलिन थ्रो

ब्रॉन्ज

46

नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत

शूटिंग

वूमेंस ट्रैप टीम

सिल्वर

47

नीरू ढांडा

शूटिंग

वूमेंस ट्रैप

गोल्ड

48

नरेंद्र बेरवाल

बॉक्सिंग

मेंस +90किग्रा

ब्रॉन्ज

49

गुलवीर सिंह

एथलेटिक्स

मेंस 5000 मीटर

ब्रॉन्ज

50

गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर, हरिता भद्रा

एथलेटिक्स

4x100 मिक्स्ड टीम

ब्रॉन्ज

51

पूजा सिंह

एथलेटिक्स

वूमेंस हाई जंप

ब्रॉन्ज

52

किरण पहल, मचेतिरा पूवम्मा, प्राची चौधरी, विथ्या रामराज

एथलेटिक्स

वूमेंस 4x400 मीटर रिले

गोल्ड

53

धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार, विशाल टीके

एथलेटिक्स

मेंस 4x400 मीटर रिले

ब्रॉन्ज

54

ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिता तनिपार्थी

आर्चरी

वूमेंस कंपाउंड टीम

गोल्ड

55

चिकिता तनिपार्थी, साहिल जाधव

आर्चरी

कंपाउंड मिक्स्ड टीम

गोल्ड

56

प्रिया घंघास

बॉक्सिंग

वूमेंस 60किग्रा

ब्रॉन्ज

57

नीरूना ढांडा, किनान चेनाई

शूटिंग

ट्रैप मिक्स्ड टीम

गोल्ड

58

कपिल पोखरिया

बॉक्सिंग

मेंस 90 किग्रा

ब्रॉन्ज

59

साहिल जाधव, गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु, कुशल दलाल

आर्चरी

मेंस कंपाउंड टीम

गोल्ड

60

सुनील कुमार

रेसलिंग

ग्रीको-रोमन 87किग्रा

ब्रॉन्ज

61

अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना, शमीना रियाज

स्क्वैश

वूमेंस टीम

ब्रॉन्ज

62

प्रिंस कुरिसिंकल नोबल, मनु फ्रांसिस

सेलिंग

मेंस स्किफ

सिल्वर

63

गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु

आर्चरी

मेंस कंपाउंड इंडिविजुअल

ब्रॉन्ज

64

नीतेश कुमार

रेसलिंग

ग्रीको-रोमन 97 किग्रा

सिल्वर

65

अभय सिंह, वीर चोटरानी, ​​वेलावन सेंथिलकुमार, सूरज कुमार चंद

स्क्वैश

मेंस टीम

ब्रॉन्ज

66

हर्षिता तोमर, शीतल वर्मा

सेलिंग

वूमें स्किफ

ब्रॉन्ज

67

अंकिता भकत, कुमकुम मोहोद, कीर्ति शर्मा

आर्चरी

वूमेंस टीम रिकर्व

गोल्ड

68

कुमकुम मोहोद, धीरज बोम्मदेवरा

आर्चरी

मिक्स्ड टीम रिकर्व

सिल्वर

69

नेत्रा कुमानन

सेलिंग

वूमेंस डिंघी

ब्रॉन्ज

70

लवलीना बोरगोहेन

बॉक्सिंग

वूमेंस 75 किग्रा

गोल्ड

71

धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान, यशदीप भोगे

आर्चरी

मेंस टीम

सिल्वर

72

टीम इंडिया

सेपरटकरा

मेंस क्वाड्रेट

ब्रॉन्ज

73

परवीन हुड्डा

बॉक्सिंग

वूमेंस 65 किग्रा

गोल्ड

74

अंकुश पंघाल

बॉक्सिंग

मेंस 80 किग्रा

गोल्ड

75

सुजीत कलकल

रेसलिंग

मेंस 65 किग्रा

गोल्ड

76

टीम इंडिया

हॉकी

वूमेंस

गोल्ड

77

कुमकुम मोहोद

आर्चरी

विमेंस इंडिविजुअल रिकर्व

गोल्ड

78

प्रणवी उर्स

गोल्फ

15 अंडर पार

गोल्ड

79

प्रणवी उर्स, अदिति अशोक, दीक्षा डागर

गोल्फ

14 अंडर पार टीम इवेंट

सिल्वर

80

नीरज चौहान

आर्चरी

रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा

ब्रॉन्ज

81

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम

क्रिकेट

मेंस क्रिकेट

गोल्ड

 

Tags: medal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल...
एल. गोपाल ज्वेलर्स का जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलरेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को मिली पहचान
‘सेवा सेतु अभियान-2026’ से आसान होगी राह, 10 दिन में जेडीए निपटाएगा शहरवासियों के प्रकरण
एसआईआर के जरिए देश को बर्बाद नहीं होने देगा इंडिया गठबंधन : देश में मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, खड़गे बोले- भाजपा सरकार में लोकतंत्र बर्बाद
गोडावण के पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : गोडावण संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती, रामदेवरा में नवनिर्मित री-वाइल्डिंग एवियरी का उद्घाटन
करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती