भरत ने भारत को संभाला

भरत ने इस स्थिति में भारत को संभाला और स्टंप्स तक 246 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

भरत ने भारत को संभाला
विकेट श्रीकर भरत (नाबाद 70) के शानदार और जुझारू अर्धशतक ने भारत को लेस्टरशायर के खिलाफ छह विकेट पर 138 रन की नाजुक स्थिति से उबारा और इंग्लैंड दौरे के पहले चार दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन गुरूवार को आठ विकेट पर 246 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

लेस्टरशायर। विकेट श्रीकर भरत (नाबाद 70) के शानदार और जुझारू अर्धशतक ने भारत को लेस्टरशायर के खिलाफ छह विकेट पर 138 रन की नाजुक स्थिति से उबारा और इंग्लैंड दौरे के पहले चार दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन गुरूवार को आठ विकेट पर 246 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया 135 रन की अच्छी शुरुआत  के बाद भारत लड़खड़ाया और 138 रन तक जाते जाते उसने अपने छह विकेट गंवा दिए।

भरत ने इस स्थिति में भारत को संभाला और स्टंप्स तक 246 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। मैच के दौरान बारिश से कुछ देर के लिए बाधा पड़ी लेकिन इसका भरत की एकाग्रता पर कोई असर नहीं हुआ।उमेश के साथ बनाई 66 रन की साझेदारी : भरत ने 111 गेंदों पर नाबाद 70 रन में आठ चौके और एक छक्का लगाया। भरत ने उमेश यादव के साथ आठवें  विकेट के लिए 66 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। उमेश ने 32 गेंदों पर 23 रन में चार चौके लगाए। उमेश के आउट होने के बाद भरत को मोहम्मद शमी के रूप में एक अच्छा जोड़ीदार मिला जिन्होंने नौंवें  विकेट के लिए 32 रन की अविजित साझेदारी की। शमी स्टंप्स तक 26 गेंदों में 18 रन बनाकर क्रीज पर थे।  

सलामी जोड़ी ने जोड़े 35 रन
सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। गिल 28 गेंदों में 21 और रोहित 47 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। हनुमा विहारी तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर शून्य और रवींद्र जडेजा 13 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने अपना पांचवां विकेट 81 के स्कोर पर गंवाया। भरत ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। विराट 69 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर रोमन वाकर का शिकार बने। 

वाकर ने भरत के शीर्षक्रम को ध्वस्त किया। वाकर ने 11 ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट झटके।  सभी खिलाड़ियों को अभ्यास का अवसर मिले इसलिए भारत के चार खिलाड़ी लेस्टरशायर की तरफ से खेलें। इनमें दो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा तथा चेतेश्वर पुजारा और रिषभ पंत शामिल है। बुमराह को नौ ओवर में 34 रन देकर कोई विकेट नहीं मिला जबकि कृष्णा को 10 ओवर में 37 रन  पर एक विकेट मिला। कृष्णा ने श्रेयस अय्यर को विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों कैच कराया। लेस्टरशायर की तरफ से विल डेविस ने 14 ओवर में 64 रन पर दो विकेट लिए। भारत के स्कोर में 34 अतिरिक्त रनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।  

Read More अंडर-12 लक्ष्य कप : आरसीसी और दिशा एकेडमी ने फाइनल में किया प्रवेश

भारत पहली पारी रन   गेंद  4 6
रोहित को. साकन्दे बो. वाकर  25 47 3 0
गिल को. पंत बो. डेविस    21 28 4 0
विहारी को. बेट्स बो. वाकर    3 23 0 0
कोहली पगबाधा बो. वाकर     33 69 4 1
श्रेयस को. पंत बो. प्रसिद्ध     0 11 0 0
जडेजा पगबाधा बो. वॉकर     13 13 2 0
एस. भरत अविजित     70 111 8 1
शार्दुल बो. वाकर    6 4 1 0
उमेश को. एविशन बो. डेविस    23 32 4 0
शमी अविजित    18 26 2 1
अतिरिक्त - 34     
कुल : 60.2 ओवर में 8 विकेट पर 246 रन।
विकेट पतन : 1-35 (गिल), 2-50 (रोहित), 3-54 (विहारी), 4-55 (श्रेयस), 5-51 (जडेजा), 6-138 (कोहली), 7-148 (शार्दुल), 8-214 (उमेश)
गेंदबाजी : बुमराह 9-1-34-0, डेविस 14-1-14-2, कृष्णा 10-0-37-1, वाकर 11-5-24-5, साकन्दे 15-1-56-0, बॉउली 1.2-0-15-0.



Read More सीनियर ट्रायो सीरीज : मयंक और वीरेन के अर्धशतक से एसआर क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर