बर्मिंघम टेस्ट : दो स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत, इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान

बुमराह पर फैसला नहीं, नितीश को खिलाने के संकेत

बर्मिंघम टेस्ट : दो स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत, इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ी भारतीय टीम शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर खेल सकती है।

बर्मिंघम। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ी भारतीय टीम शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर खेल सकती है। इसके साथ ही टीम कोच रेयान टेन डोएश ने नितीश कुमार रेड्डी को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के संकेत दिए हैं। हालांकि, उन्होंने जसप्रीत बुमराह को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा। डोएशे ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि बुमराह दूसरा टेस्ट खेलने के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन वह खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला नहीं हुआ है। रेयान ने यह जानकारी नहीं दी कि दो स्पिनर कौन होंगे। भारत के पास रविन्द्र जडेजा के अलावा स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुन्दर विकल्प हैं। वाशिंगटन ऑफ स्पिन के साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। डोएशे ने कहा कि तीनों स्पिनर बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। रेयान ने नितीश कुमार रेड्डी को लेकर कहा कि वह मैच खेलने के बहुत करीब है। ऑस्ट्रेलिया में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। टीम में शामिल होने के बाद वह बहुत बढ़िया खेले। रेयान ने कहा कि पिछले मैच के लिए हम गेंदबाजी ऑलराउण्ड के साथ जाना चाहते थे। हमें लगा कि शार्दुल गेंदबाजी के मामले में थोड़ा आगे हैं। इस बार हम एक बल्लेबाजी ऑलराउण्ड को शामिल कर सकते हैं। जाहिर है, नितीश इस समय हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी ऑलराउण्डर हैं।

दूसरे टेस्ट की इंग्लैंड टीम में जोफ्रा की नहीं हुई वापसी :

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बुधवार से बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में विजयी रही टीम को ही बरकरार रखा है। जोफ्रा आर्चर को टीम में जगह नहीं दी गई। जोफ्रा पारिवारिक कारणों से सोमवार को एजबेस्टन में टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो सके थे।  इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फैमिली इमरजेंसी के कारण 30 जून को एजबेस्टन ट्रेनिंग सेशन में टीम का हिस्सा नहीं बने सके। उनके मंगलवार को टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है। 
इंग्लैंड टीम- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

एजबेस्ट में 58 साल से टेस्ट नहीं जीता भारत :

Read More यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से दी शिकस्त  

भारतीय टीम ने एजबेस्टन मैदान पर पहला मैच 58 साल पहले 1967 में खेला था। 13 जुलाई से 15 जुलाई तक खेले इस गए मुकाबले में मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 132 रनों की हार झेलनी पड़ी थी। तब से अब तक भारतीय टीम ने इस मैदान पर 8 टेस्ट मैच खेले, लेकिन किसी भी मैच में जीत नसीब नहीं हुई। भारतीय टीम ने यहां 39 साल पहले 1986 में एक ड्रॉ मैच खेला था। कपिल देव की कप्तान में इस मुकाबले में मोहिंदर अमरनाथ (79), मोहम्मद अजहर (64) और सुनील गावस्कर (54) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर मैच ड्रॉ कराया था।

Read More टेस्ट सीरीज : चोटों और टेस्ट हार के बीच भारत के सामने श्रीलंका की कड़ी परीक्षा, पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में होगा

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया