शतरंज : एक सप्ताह में राजस्थान की दूसरी बड़ी उपलब्धि, जयपुर की श्रेयांशी जैन बनीं अंडर-7 कैटेगरी की राष्ट्रीय चैंपियन

परिवार और माता-पिता को दिया श्रेय 

शतरंज : एक सप्ताह में राजस्थान की दूसरी बड़ी उपलब्धि, जयपुर की श्रेयांशी जैन बनीं अंडर-7 कैटेगरी की राष्ट्रीय चैंपियन
राजधानी जयपुर की नन्ही शतरंज खिलाड़ी श्रेयांशी जैन ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से राज्य को गौरवान्वित किया है।

जयपुर। राजधानी जयपुर की नन्ही शतरंज खिलाड़ी श्रेयांशी जैन ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से राज्य को गौरवान्वित किया है। ओडिशा के खोरदा में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-7 बालिका शतरंज प्रतियोगिता में श्रेयांशी ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। खास बात यह रही कि श्रेयांशी ने पूरी प्रतियोगिता में अजेय रही और उसने नौ चक्रों के मुकाबले में 9 अंकों के साथ शीर्ष स्थान के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रदर्शन खेल में उनकी गहरी समझ, अद्वितीय रणनीति, मानसिक मजबूती और समर्पण का प्रमाण है। शतरंज के खेल में राजस्थान के लिए एक सप्ताह में ही यह दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इसी सप्ताह जयपुर के यश भरड़िया 20 साल के लम्बे अन्तराल के बाद राजस्थान के पहले इंटरनेशनल मास्टर (आईएम) बने थे। 

परिवार और माता-पिता को दिया श्रेय :

श्रेयांशी जैन अपनी इन उपलब्धियों का श्रेय अपने परिवार ओर माता-पिता को देती हैं। उनका कहना है कि शतरंज का खेल उन्होंने अफने नाना शिवनारायण अग्रवाल से सीखा और उसके बाद माता-पिता सुशीला जैन और शिमोना जैन ने उन्हें खेलों में प्रोत्साहित किया। कोच तरुण शर्मा ने उनके खेल को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाया है। 

शतरंज की बिसात का चमकता सितारा है श्रेयांशी :

Read More बीसीसीआई ने घरेलू सत्र से पहले प्लेइंग कंडीशंस में किए बदलाव, गेंदबाज को जानबूझकर नो बॉल करना पड़ेगा भारी

राजस्थान शतरंज एसोसिएशन के महासचिव अशोक भार्गव ने इस उपलब्धि पर श्रेयांशी को बधाई देते हुए कहा कि वे शतरंज की बिसात पर चमकता सितारा हैं। भार्गव ने कहा कि नीरजा मोदी स्कूल की कक्षा 2 की छात्रा श्रेयांशी के प्रदर्शन से उम्मीद है कि वे भविष्य में इस खेल में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। 

Read More रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष चार में, जो रूट ने टॉप-10 में की वापसी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी