विवादित खेल संघ एक माह में सुलझा लें विवाद, नहीं तो बनेगी संचालन समिति, स्पोर्ट्स एक्ट में नए खेल जोड़ने के लिए होगी परिषद की एजीएम

स्पोर्ट्स एक्ट की कराई जाएगी पालना 

विवादित खेल संघ एक माह में सुलझा लें विवाद, नहीं तो बनेगी संचालन समिति, स्पोर्ट्स एक्ट में नए खेल जोड़ने के लिए होगी परिषद की एजीएम

राजस्थान खेल परिषद ने कड़े फैसले लेते हुए विवादित खेल संघों पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया।

जयपुर। राजस्थान खेल परिषद ने कड़े फैसले लेते हुए विवादित खेल संघों पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया, वहीं राजस्थान स्पोर्ट्स एक्ट में नए खेलों को शामिल करने के लिए राजस्थान खेल परिषद की एजीएम बुलाई जाएगी।

खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई खेल विभाग के अधिकारियों की बुधवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कई खेलों में दो-दो खेल संघ बने हुए हैं। ऐसे विवादित खेल संघों के खिलाड़ियों को सरकार की ओर से मिलने वाले लाभ नहीं मिल पाते हैं। उन्होंने बताया कि विवादित खेल संघों को हिदायत दी गई है कि वे अपने आपसी विवाद एक माह के भीतर सुलझा लें। इसके बाद ऐसे खेल संघों में खेल विभाग की ओर से संचालन समिति का गठन किया जाएगा और ये समिति इन संघों के चुनाव करवाएगी। 

खिलाड़ियों को नुकसान नहीं होने देंगे :

खेलमंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी हमारी प्राथमिकता हैं और हम कभी भी खिलाड़ी को परेशान नहीं होने देंगे। विवाद के चलते सबसे ज्यादा नुकसान खिलाड़ी को हो रहा है, हम उन्हें अनुदान नहीं दे पा रहे हैं। 

Read More आईपीएल-2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, बंगाल-तमिलनाडु सहित 5 राज्यों में चुनावों के चलते कार्यक्रम बदला

स्पोर्ट्स एक्ट की कराई जाएगी पालना :

Read More टी-20 विश्व कप 2026 : भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, फाइनल से पहले अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा

राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश में लागू स्पोर्ट्स एक्ट-2005 की अक्षरश: पालना करवाई जाएगी और इस बाबत रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं को भी पत्र लिखा जा रहा है। बैठक में राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन, सचिव राजेंद्र सिंह तथा खेल विभाग और परिषद के अन्य अधिकारी 
मौजूद थे। 

Read More टी-20 विश्वकप : भारत चौथी बार फाइनल में, इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया

नए खेलों को एक्ट में जोड़ने की कवायद :

खेलमंत्री ने राजस्थान स्पोर्ट्स एक्ट में नये खेलों को जोड़ने के लिए खेल परिषद की एजीएम बुलाने के भी निर्देश दिए। इससे उन खेल संघों को राहत मिलेगी, जो खेल ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में खेले जा रहे हैं, लेकिन राजस्थान स्पोर्ट्स एक्ट के तहत रजिस्टर्ड नहीं हैं। खेलमंत्री ने परिषद अध्यक्ष नीरज के पवन को इस संबंध में सभी विधिक पहलुओं पर विचार करने के निर्देश भी दिए। परिषद की आखिरी बार एजीएम 2017 में तत्कालीन परिषद अध्यक्ष जेसी मोहंती द्वारा आयोजित की गई थी। 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला