आखिरी बार चेन्नई के लिए खेल सकते हैं धोनी

पंत की होगी वापसी

आखिरी बार चेन्नई के लिए खेल सकते हैं धोनी

क्रिकेट प्रशंसकों को साल 2024 में कई बड़े टूनार्मेंट देखने को मिलेंगे। अंडर-19 विश्व कप, पुरुष टी-20 विश्व कप और महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन इस साल होना है।

नई दिल्ली। क्रिकेट प्रशंसकों को साल 2024 में कई बड़े टूनार्मेंट देखने को मिलेंगे। अंडर-19 विश्व कप, पुरुष टी-20 विश्व कप और महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन इस साल होना है। इसके अलावा हर साल होने वाला आईपीएल भी रोमांच पैदा करेगा। पुरुष टी-20 विश्व कप से ठीक पहले आईपीएल के 17वें सीजन का आयोजन होना है। क्रिकेट का यह महाकुंभ रोमांचक मैचों और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का एक और दौर शुरू करने के लिए तैयार है। नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है और सभी 10 फ्रेंचाइजियां आईपीएल 2024 में कुछ अच्छे भाग्य और सनसनीखेज प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होंगी। हम आपको उन पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आईपीएल के दौरान सुर्खियों में हो सकती हैं।

धोनी का हो सकता है आखिरी आईपीएल
महेंद्र सिंह धोनी इस बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। 42 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने पांच बार टीम को चैंपियन बनाया है। वह 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बावजूद वह आईपीएल में लगातार बेहतरीन कप्तानी और बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले साल आईपीएल के दौरान वह जिस भी मैदान पर जाते थे फैंस उनको ही सपोर्ट करते थे। विपक्षी टीम के प्रशंसक भी धोनी की जर्सी पहनकर मैदान पर आते थे। तब सबको लगा था कि यह धोनी का आखिरी सीजन है, लेकिन माही अब फिर से खेलते नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस बार वह संन्यास ले लेंगे और किसी अन्य भूमिका में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़ेंगे।

ऋषभ पंत की वापसी
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उसके बाद से वब फिट होने के लगातार मेहनत कर रहे हैं। पंत की अनुपस्थिति में पिछली बार डेविड वॉर्नर ने टीम की कप्तानी की थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ