मंधाना-शेफाली की फिफ्टी, भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 50 ओवर में 174 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 25.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

मंधाना-शेफाली की फिफ्टी, भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा

पल्लेकेल। भारत ने स्मृति मंधाना (94 नाबाद) और शेफाली वर्मा (71 नाबाद) के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में 10 विकेट से जीत दर्ज की। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 50 ओवर में 174 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 25.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

पल्लेकेल। भारत ने स्मृति मंधाना (94 नाबाद) और शेफाली वर्मा (71 नाबाद) के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में 10 विकेट से जीत दर्ज की।  श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 50 ओवर में 174 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 25.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

भारत ने इससे पहले टी-20 सीरीज 2-1 से जीती थी।  भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और 11 रन के स्कोर पर ही तीन विकेट झटक लिए। श्रीलंका नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही और कभी भी ऐसा नहीं लगा कि पारी उनके नियंत्रण में है। अमा कंचना ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 47(83) रन की नाबाद पारी खेली जिसमें उन्होंने दो चौके लगाए। इसके अलावा निलाक्षी डि सिल्वा ने 32(62) रन बनाए, जबकि कप्तान चमारी अटापट्टू ने 27(45) रन जोड़े और श्रीलंका अपने 50 ओवर में 173 रन पर आॅल-आउट हो गई। भारत की दमदार गेंदबाजी के बाद दमदार बल्लेबाजी ने ताबूत में आखिरी कील का काम किया। हरमनप्रीत कौर की टीम ने एक भी विकेट गंवाए बिना 174 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। भारत के लिए स्मृति ने 83 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की बदौलत सर्वाधिक 94 रन बनाए। शेफाली ने उनका साथ देते हुए 71 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाकर 71 रन की पारी खेली। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारत गुरुवार को क्लीन स्वीप करने के इरादे से तीसरा मैच खेलने उतरेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया
पंचायत चुनावों में देरी पर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज विभाग को चेताया है कि चुनाव नहीं हुए तो कोर्ट...
राज्यसभा चुनाव: संभावित क्रॉस वोटिंग के मद्देनजर ओडिशा कांग्रेस के 6 विधायक बेंगलुरु पहुंचे, जरूरी बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने का निर्देश
एलपीजी संकट से मचा हड़कंप : इंडक्शन चूल्हों की मांग में 50 प्रतिशत का इजाफा, जयपुर के रेस्टोरेंट-केटरिंग-हलवाई अब बिजली पर निर्भर
‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी
गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में जयपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति सुधारने और दाम कम करने की उठी मांग 
वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य
पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता