एफआईएच प्रो हॉकी लीग: टीम इंडिया की 3-1 से प्रभावी जीत

सुखजीत, अभिषेक और वरुण ने दागे गोल

एफआईएच प्रो हॉकी लीग: टीम इंडिया की 3-1 से प्रभावी जीत
भारत ने लगातार दूसरी बार जर्मनी को रौंदा

भुवनेश्वर। फॉरवर्ड सुखजीत सिंह, अभिषेक और डिफेंडर वरुण कुमार के शानदार गोलों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां 2021-22 पुरुष एफआईएच प्रो हॉकी लीग में जर्मनी को लगातार दूसरी बार हरा दिया। भारत ने दुनिया की नंबर छह टीम जर्मनी को यहां भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में प्रो लीग मैच में 3-1 से हरा कर 2021-22 प्रो लीग के अपने घरेलू चरण अभियान का शानदार समापन किया। भारत की ओर से सुखजीत (19), वरुण (41) और अभिषेक (54) गोल स्कोरर रहे।

भारत तालिका में शीर्ष पर
भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस जीत के साथ तीन और अंक लेकर कुल 27 अंकों के साथ प्रो लीग अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। भारत ने 12 में से आठ मैचों में सीधी जीत और एक मुकाबला शूटआउट में जीता है, जबकि दो सीधी हार और एक मैच शूटआउट में हारा है। वहीं जर्मनी 10 मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ 17 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।  

सुखजीत ने खोला खाता
पहला क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद जर्मनी पर दबाव तब बढ़ा, जब 19वें मिनट में सुखजीत ने शानदार फील्ड गोल दाग कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।


 तीसरे क्वार्टर में वरुण ने दागा दूसरा गोल
तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के चार मिनट पहले तक गोल का सूखा रहा, लेकिन फिर भारत पेनल्टी कॉर्नर अर्जित करने में सफल हुआ और वरुण इसे गोल में तब्दील करने से नहीं चूके। इसी के साथ भारत ने 2-0 की बढ़त बना कर जर्मनी पर दबाव और बढ़ा दिया। हालांकि जर्मनी ने पलटवार करते हुए 45वें मिनट में बेहतरीन फील्ड गोल कर 2-1 के स्कोर के साथ तीसरा क्वार्टर समाप्त किया। यह गोल मिडफील्डर एंटोन बोएकेल के नाम रहा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार