IPL 2024 में छक्के जड़ने में हैदराबाद के हैनरिक क्लासेन और चौकों में विराट कोहली हैं अव्वल

IPL 2024 में छक्के जड़ने में हैदराबाद के हैनरिक क्लासेन और चौकों में विराट कोहली हैं अव्वल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में छक्के लगाने में सनराइजर्स हैदराबाद के हैनरिक क्लासन ने सर्वाधिक 24 छक्के लगाए है वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 35 चौके के साथ शीर्ष पर है।

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में छक्के लगाने में सनराइजर्स हैदराबाद के हैनरिक क्लासन ने सर्वाधिक 24 छक्के लगाए है वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 35 चौके के साथ शीर्ष पर है।

आईपीएल के 30 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के छह मैचों में क्लासन ने सबसे अधिक 24 छक्के लगाए है। रॉयल चैलेंजर्स के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली 35 चौके लगाकर सबसे आगे चल रहे है। लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन 19 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर तथा हैदराबाद के अभिषेक शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिनेश कार्तिक और राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 18-18 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दूबे, मुम्बई इंडियंस के रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स 15-15 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण और राजस्थान रॉयल्स के विराट कोहली 14-14 छक्कों के साथ संयुक्त रुप से पांचवें स्थान पर है।

चौकों के मामले में विराट कोहली 35 चौकों के सबसे आगे है। उनके बाद रोहित शर्मा और ट्रैविस माइकल हेड 28-28 चौके दूसरे नंबर पर है। ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन 25- 25 चौकों के साथ तीसरे, फाफ डु प्लेसिस 24 चौकों के साथ चौथे तथा फिल साल्ट और बी साई सुदर्शन 23-23 चौकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है।

ग्लेन मैक्सवैल, यशस्वी जयसवाल, अक्षर पटेल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सौरभ चौहान, मयंक अग्रवाल, उमेश यादव, राहुल त्रिपाठी, सुमित कुमार, अजमतउल्लाह उमरजई, जयदेव उनादकट, शाहरुख खान और दर्शन नालकंडे एक-एक छक्का लगाते हुए निचले पायदान पर है।       

Read More ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस : नोवाक जोकोविच की ऑस्ट्रेलियन ओपन में 100वीं जीत, स्वियातेक, गॉफ, मेदवेदेव और अल्कराज भी दूसरे राउंड में पहुंचे

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन