केआईयूजी : ट्रैप शूटर नीरू ढांडा ने जीता लगातार चौथा गोल्ड, शूटिंग में गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी का दबदबा

कोटा यूनिवर्सिटी के नीरज नैन ने जूडो में जीता स्वर्ण पदक

केआईयूजी : ट्रैप शूटर नीरू ढांडा ने जीता लगातार चौथा गोल्ड, शूटिंग में गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी का दबदबा

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में राजस्थान ने जूडो में एक स्वर्ण और दो कांस्य जीते। कोटा यूनिवर्सिटी के नीरज नैन ने 73 किग्रा वर्ग में गोल्ड हासिल किया, जबकि बीकानेर के मुकेश और झुंझुनूं के मनजीत ने कांस्य जीता। शूटिंग में नीरू ढांडा और आदित्य भारद्वाज ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को चार स्वर्ण दिलाए। साइक्लिंग में भी मीनाक्षी और अक्षर त्यागी ने गोल्ड जीते।

जयपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में राजस्थान के खिलाड़ियों ने जूडो प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। उदयपुर के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में चल रही जूडो प्रतियोगिता में कोटा यूनिवर्सिटी के नीरज नैन ने पुरुषों के 73 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में रवि शंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ के प्रियांशु नितम को हरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर के मुकेश ने दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर के आकाश को हरा 81 किग्रा वर्ग का कांस्य पदक जीता। वहीं जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं के मनजीत ने इन्फोटेक यूनिवर्सिटी भोपाल के विपुल यशवर्धन को हरा कांस्य पदक अपने नाम किया।

नीरू-आदित्य ने शूटिंग में जीते गोल्ड :

ट्रैप शूटर नीरू ढांडा और आदित्य भारद्वाज ने जगतपुर शूटिंग रेंज में शॉटगन के चारों स्वर्ण पदक गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को दिलाए। एशियन शूटिंग चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट नीरू ने केआईयूजी में लगातार चौथा व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ही मनीषा कीर (39 पॉइंट्स) और नंदिका सिंह (30) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। तीनों ने 344 पॉइंट्स के स्कोर के साथ टीम गोल्ड भी जीता। नीरू ने पहली बार 2020 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लिया था। तब से यूनिवर्सिटी गेम्स में उनका दबदबा रहा है। आदित्य भारद्वाज ने गुरु नानकदेव यूनि. की मेन्स ट्रैप टीम को फाइनल में 45 के स्कोर के साथ गोल्डन डबल दिलाया।

साइक्लिंग में भी रहा दबदबा :

Read More 70 दिन में 66 खिलाड़ियों ने दागे 852 गोल : पद्मनाभ, वाटसन और ध्रुव रहे टॉप थ्री स्कोरर

गुरु  नानकदेव यूनिवर्सिटी की साइक्लिस्ट मीनाक्षी रोहिल्ला ने इंडिविजुअल रोड रेस में गोल्ड मेडल जीता। उनकी टीम के साथी अक्षर त्यागी ने पुरुष कैटेगरी का खिताब जीतकर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के स्वर्ण पदकों की संख्या 10 कर दी। 

Read More आईपीएल-2026 : जीत के साथ अभियान का आगाज करने उतरेंगी राजस्थान और चेन्नई, चोट के कारण शुरूआती मैचों में नहीं खेलेंगे धोनी

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित