लीड्स टेस्ट: टीम इंडिया ने बनाए 3 विकेट पर 359 रन, गिल-जायसवाल के शतकों से भारत मजबूत स्थिति में 

बतौर कप्तान पहले मैच में शतक बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज 

लीड्स टेस्ट: टीम इंडिया ने बनाए 3 विकेट पर 359 रन, गिल-जायसवाल के शतकों से भारत मजबूत स्थिति में 
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के शतकों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन खेल समाप्ति तक मजबूत स्कोर बना लिया था।

लीड्स। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (101) और शुभमन गिल (अवि. 127) के शतकों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन खेल समाप्ति तक 3 विकेट पर 359 रन का मजबूत स्कोर बना लिया था। भारत की ओर से दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान शुभमन गिल 175 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 127 रन और उपकप्तान ऋषभ पंत 102 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। यह दोनों अभी तक चौथे विकेट के लिए अविभाजित 138 रनों की साझेदारी निभा चुके है। 

भारत के लिए पहला दिन शानदार दिन रहा और यशस्वी जायसवाल तथा गिल ने शतक जड़े, जबकि पंत अर्धशतक लगाने में सफल रहे। 

टॉस जीत फील्डिंग चुनी :

इससे पहले, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। भारत के लिए यशस्वी और केएल राहुल ने पारी का आगाज किया और टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। इंग्लैंड को पहली सफलता ब्रायडन कॉर्स ने दिलाई जिन्होंने राहुल को अपना शिकार बनाया। राहुल 42 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेब्यू मैच खेल रहे साई सुदर्शन को बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराया।

Read More फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत

बतौर कप्तान पहले मैच में शतक बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज :

Read More फीफा विश्वकप-2026 : किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया

शुभमन गिल कप्तान बनने के बाद पहले मैच में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बने हैं। उनसे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं।

Read More फीफा विश्व कप-2026 : विनीसियस जूनियर के दो गोल, ब्राजील नॉकआउट में

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना