द. अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे रांची में, मोर्ने मोर्कल ने कहा - भारतीय टीम के संयोजन पर चर्चा करेंगे 

रोहित-कोहली खेलते आएंगे नजर 

द. अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे रांची में, मोर्ने मोर्कल ने कहा - भारतीय टीम के संयोजन पर चर्चा करेंगे 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट हार के बाद टीम इंडिया 30 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गई है। पहला मुकाबला रांची में होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे में वापसी कर टीम को मज़बूती देंगे। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया कि टीम संयोजन को लेकर नीतीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर पर विचार हो रहा है।

रांची। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार को भुलाकर भारतीय टीम अब 30 नवंबर से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला रविवार को रांची में खेला जाएगा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पिछली वनडे सीरीज गंवा दी थी और अब टीम की नजरें जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

रोहित-कोहली खेलते आएंगे नजर :

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी खेलते नजर आएंगे। रोहित और कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह चुके हैं और भारत के लिए अब बस वनडे में ही खेलते हैं। इस सीरीज के पहले मैच के लिए ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज रांची पहुंच गए हैं। मैच से पहले भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा, रोहित और कोहली टीम में हैं जिससे अगले कुछ दिन उत्सुकता भरे होंगे।

टीम इंडिया ने लाइट्स में किया अभ्यास :

Read More भारत को सात विकेट से हरा न्यूजीलैंड ने सीरीज की बराबर, डेरिल मिचेल का शतक राहुल के शतक पर भारी पड़ा 

टीम संयोजन को लेकर मोर्कल ने कहा, हमने आज लाइट्स में अभ्यास किया और टीम को संयोजन को लेकर आज चर्चा करेंगे कि हमें नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर में से किसके साथ उतरना है। मोर्कल ने कहा, कल जब मैं विमान से उतरा, तो काफी ठंड थी।

Read More विराट कोहली फिर से बने नंबर वन : रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, 11वीं बार हासिल की वनडे में शीर्ष रैंकिंग 

 

Read More विमेंस प्रीमियर लीग : आरसीबी की दिल्ली पर जीत में स्मृति मंधाना शतक से चूकीं, हरमनप्रीत कौर का तोड़ा रिकॉर्ड 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत