न्यूजीलैंड ने आखिरी टी-20 में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया, भारत ने 3-2 से सीरीज जीती 

संजू सैमसन 4 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड ने आखिरी टी-20 में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया, भारत ने 3-2 से सीरीज जीती 
एडम मिल्ने (4 विकेट) के बाद टिम सिफर्ट ( 93) और ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 65) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने पांचवें टी-20 मुकाबले में भारत को 12 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।

हैमिल्टन। एडम मिल्ने (4 विकेट) के बाद टिम सिफर्ट ( 93) और ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 65) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने पांचवें टी-20 मुकाबले में भारत को 12 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। हालांकि, भारत ने पांच मैचों की यह सीरीज 3-2 से अपने नाम की।

मिचेल-सिफर्ट ने जोड़े 73 रन : 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को पहला झटका दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने फिन एलन (2) को आउट कर दिया। इसके डेरिल मिचेल ने टिम सिफर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। नौवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डेरिल मिचेल (29) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद शतक की ओर बढ़ रहे टिम सिफर्ट को नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना शिकार बना लिया। न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रनों की मैच विजयी पारी खेली।  भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, वरूण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ईशान-अय्यर ने 93 रन की साझेदारी की : इसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने पारी को संभाला तथा तेजी के साथ रन भी बटोरे। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट लिए 93 रनों की साझेदारी हुई। ब्लेयर टिकनर ने ईशान को आउट कर साझेदारी का अंत किया।

भारत की शुरुआत खराब रही : इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 19 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिये। अभिषेक शर्मा (1) और संजू सैमसन 4 रन बनाकर आउट हुये। 

Read More टी-20 : अभिषेक का तूफानी शतक, भारत को मिली अजेय बढ़त

 

Read More टी-20 के बाद वनडे में भी भारत ने किया क्लीन स्वीप, वैष्णवी का पंजा, जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया

Post Comment

Comment List

Latest News

2027 में उत्तराखंड फतह की तैयारी में कांग्रेस, खरगे-राहुल ने दिग्गज नेताओं के साथ बनाया चुनावी प्लान 2027 में उत्तराखंड फतह की तैयारी में कांग्रेस, खरगे-राहुल ने दिग्गज नेताओं के साथ बनाया चुनावी प्लान
नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर 2027...
सफेद नीलगाय का दुर्लभ दीदार, जयपुर के पास दिखा कुदरत का अनोखा नजारा 
झुंझुनूं हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के निर्देश 
यूडीएच विभाग की 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, 3,985 परिवाद लंबित 
सोनिया गांधी ने की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, RJD सुप्रीमो ने कहा- पुराने दिनों की यादें हुई ताजा 
राइड बुक करने पर युवक से गाली-गलौज, लोकेशन पर बुलाकर की मारपीट
पत्नी के शौक ने बनाया चोर: शोरूम से चुराई 23 लाख की कार लेकिन GPS ने खोल दी पोल, जानें पूरा मामला ?