ओएन दीक्षित बैडमिंटन : पद्मजा ने जीते 7 खिताब, तेजेश्वर, निखिल अद्विता बने तीन-तीन स्पर्धाओं में चैम्पियन

सात खिताब अपनी झोली में समेटे

ओएन दीक्षित बैडमिंटन : पद्मजा ने जीते 7 खिताब, तेजेश्वर, निखिल अद्विता बने तीन-तीन स्पर्धाओं में चैम्पियन

ओएन दीक्षित मेमोरियल विंटर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में पद्मजा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात खिताब जीते। तेजेश्वर पूनिया, निखिल नाथ योगी और अद्विता ने तीन-तीन खिताब अपने नाम किए। प्रतियोगिता एसएमएस स्टेडियम में आयोजित हुई, जहां विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति व पुरस्कार प्रदान किए गए।

जयपुर। पद्मजा सिंह ने एसएमएस स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में सम्पन्न ओएन दीक्षित मेमोरियल विंटर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में सात खिताब अपनी झोली में समेटे। जबकि तेजेश्वर पूनिया, निखिल नाथ योगी औ अद्विता ने  3-3 खिताब जीते।

पद्मजा ने अंतिम दिन अपने दोनों फाइनल आसानी से जीत लिए। उसने गर्ल्स सिंगल्स अंडर-15 के फाइनल में आराध्या ढींगरा को 21-9, 21-10 से हराया वही महिला एकल फाइनल में उसने ओजस्विता को 21-12, 21-12 से हराकर खिताब जीता।

पुरुषों के एकल फाइनल में तेजेश्वर पूनिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आयुष यादव को 21-7, 21 -18 से हराकर खिताब अपने  नाम किया।  बालकों के अंडर-17 के युगल वर्ग के फाइनल में आर्यन सिंह और अक्षत शेखावत की जोड़ी ने तीन गेमों में दिनेश चौधरी और विनय प्रताप की जोड़ी को 18 -21 , 21-16 ,21-12 से शिकस्त दी।

बालिकाओं के अंडर-19 युगल वर्ग में अद्विता व गरिमा यादव की जोड़ी ने एंजेल व वर्षा सिंह की जोड़ी को 21-9 , 23 21 से हराकर खिताब जीतने का गौरव हासिल किया।

Read More आईसीसी अंडर-19 विश्वकप : भारत छठी बार बना चैंपियन, सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से हराया

पुरुष युगल फाइनल में अंश कटारा व हिमांशु गुप्ता ने आर्यन सिंह अक्षत सिंह शेखावत की जोड़ी को 21-16, 21- 16 से हरा खिताब जीत लिया। आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार संस्था के अध्यक्ष अनिल मेहता द्वारा शुरू की गई शांति मेहता स्कॉलरशिप पद्मजा सिंह, तेजेश्वर पूनिया ,सत्यम गुर्जर,आराध्या ढींगरा व वर्षा सिंह को दी गई। इसमें तीन खिलाड़ियों को 21000 रुपए की राशि तथा दो खिलाड़ियों को 11000 की राशि दी जाएगी।

Read More हर्षित के शतक से दिशा ने यू-11 मानसून कप के फाइनल में किया प्रवेश, जू. विराट शर्मा की 55 रनों की शानदार पारी

इसके अलावा जस्टिस नरेंद्र कुमार जैन फाऊंडेशन ट्रस्टकी ओर से 20  युवा खिलाड़ियों तथा 10 बुजुर्ग खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरुस्कृत किया गया। जिला सचिव मनोज दासोत के अनुसारआज के मुख्य अतिथि प्रधान निदेशक आयकर अन्वेषण अवधेश कुमार, रिटायर्ड चीफ जस्टिस एन के जैन, नाबार्ड के जनरल मैनेजर निखिल पांडे, पूर्व मंत्री महेश जोशी तथा दीक्षित परिवार के एस एन दीक्षित, पी एन दीक्षित, रचना दीक्षित तथा पंकज दीक्षित उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल मेहता ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Read More टी-20 विश्व कप : डबल सुपर ओवर के बाद जीता दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
र्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रभावित किसी भी व्यक्ति...
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी
बचपन में होने वाले रूमेटिक फीवर से भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत लोगों को वॉल्व की बीमारी, दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्ट्रक्चरल इंडिया समिट 2026 में डॉक्टर्स ने दी जानकारी
स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को किया गया जागरूक
शेयर बाजार में बिकवाली : सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट