खिलाड़ी कम थे, फिर भी जीत लिया मैच : रियल मैड्रिड ने पचुका को 3-1 से हराया

मैड्रिड को मैच 10 खिलाडियों से खेलना पड़ा

खिलाड़ी कम थे, फिर भी जीत लिया मैच : रियल मैड्रिड ने पचुका को 3-1 से हराया
खिलाड़ियों वाली रियल मैड्रिड ने फीफा क्लब विश्वकप 2025 में ग्रुप एच के अपने मुकाबले में मैक्सिको की पचुका को 3-1 से हराया।

चार्लोट। खिलाड़ियों वाली रियल मैड्रिड ने फीफा क्लब विश्वकप 2025 में ग्रुप एच के अपने मुकाबले में मैक्सिको की पचुका को 3-1 से हराया। मैड्रिड ने रविवार रात बैंक ऑफ अमेरिका स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 7 मिनट बाद ही वेनेजुएला के स्ट्राइकर सॉलोमन रोंडन को बॉक्स के बाहर आखिरी डिफेंडर के रूप में फाउल करने के लिए सीधा रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद मैड्रिड को मैच 10 खिलाडियों से खेलना पड़ा। एक खिलाड़ी कम होने के बावजूद रियल मैड्रिड ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

जूड बेलिंगहैम ने 35वें मिनट में मैड्रिड के लिए गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैड्रिड ने हाफटाइम से ठीक पहले एक और गोलकर बढ़त को दोगुना कर दिया। फेडेरिको वाल्वरडे ने 70वें मिनट में मैड्रिड के लिए तीसरा गोल किया। इससे दस मिनट बाद इलियास मोंटिएल ने पचुका के लिए एक गोल किया। इस जीत के साथ रियल मैड्रिड के 2 मैचों में 4 अंक हो गए हैं। रियल मैड्रिड गुरुवार को फिलाडेल्फिया में आरबी साल्जबर्ग से मुकाबला करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव