आरसीए में बवाल: बिहाणी बोले- मैं कन्वीनर, आप बाहर जाओ! नागौर सचिव नांदू गरजे-ऐसे कन्वीनर बहुत देखे

कार्यक्रम के बाद एक अच्छी तस्वीर सामने आई

आरसीए में बवाल: बिहाणी बोले- मैं कन्वीनर, आप बाहर जाओ! नागौर सचिव नांदू गरजे-ऐसे कन्वीनर बहुत देखे

राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) में दो पदाधिकारियों के बीच तीखी बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों अपनी सीमाएं लांघ गए।

 जयपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) में दो पदाधिकारियों के बीच तीखी बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों अपनी सीमाएं लांघ गए। एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जयदीप बिहाणी ने खुद को आरसीए का कन्वीनर बताते हुए नागौर जिला संघ के सचिव राजेंद्र सिंह नांदू को बाहर निकल जाने को कहा। वहीं, नांदू ने तीखे जवाब में कहा कि ऐसे मालिक उन्होंने पहले भी देखे हैं। यह घटना प्रतापगढ़ की युवा क्रिकेटर सुशीला मीणा के सम्मान समारोह से पहले आरसीए एकेडमी के रेस्टोरेंट में हुई। हालांकि कार्यक्रम के बाद एक अच्छी तस्वीर सामने आई, जब खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ सभी जिला सचिव पहली बार साथ बैठे नजर आए। 

ऐसे शुरू हुआ विवाद :

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेस्टोरेंट में नांदू के प्रवेश के साथ ही विवाद शुरू हुआ। उन्होंने आरसीए की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरसीए का तो बेड़ा गर्क हो गया है। इस पर कन्वीनर जयदीप बिहाणी ने आपत्ति जताई और कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। आरसीए सही तरीके से काम कर रहा है। बात इतनी बढ़ गई कि बिहाणी ने नांदू को बाहर निकलने का निर्देश दिया। इसके बाद नांदू कार्यक्रम में शामिल हुए बिना वहां से चले गए।

खेलमंत्री ने स्थिति को संभाला :

Read More कोग्निवेरा पोलो कप टूर्नामेंट 26 जनवरी से, विजेता को दी जाएगी दुनिया की सबसे ऊंची पोलो ट्रॉफी

कार्यक्रम में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कानून मंत्री जोगाराम पटेल और राजस्व मंत्री हेमंत मीणा भी मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलने पर खेलमंत्री ने सभी जिला सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का काम योजनाएं बनाना और खिलाड़ियों तक उनका लाभ पहुंचाना है। उन्होंने संघ से पारदर्शिता और सामंजस्य के साथ काम करने की बात कही। 

Read More विमेंस प्रीमियर लीग : आरसीबी की दिल्ली पर जीत में स्मृति मंधाना शतक से चूकीं, हरमनप्रीत कौर का तोड़ा रिकॉर्ड 

पहली बार साथ बैठे सभी जिला सचिव :

Read More राजस्थान ने राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी में जीते 5 स्वर्ण सहित 8 पदक, बालिका वर्ग में कम्पाउंड टीम बनी चैंपियन 

आरसीए को भंग कर एडहॉक कमेटी के गठन के बाद यह पहली बार था जब खेलमंत्री की मौजूदगी में सभी जिला सचिव एक साथ बैठे। बैठक में जिला सचिवों ने एडहॉक कमेटी की कार्यप्रणाली और विपरीत परिस्थितियों में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन की सराहना की।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन