भारत के अभियान की अगुवाई करेंगे साजन और नटराज : एशियाई एक्वेटिक्स आज से, 40 भारतीय तैराक हिस्सा लेंगे

कोच को 3-4 पदक की उम्मीद

भारत के अभियान की अगुवाई करेंगे साजन और नटराज : एशियाई एक्वेटिक्स आज से, 40 भारतीय तैराक हिस्सा लेंगे
अहमदाबाद में रविवार से शुरू हो रही 11वीं एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में 20 पुरुष और 20 महिलाओं सहित कुल 40 भारतीय तैराक हिस्सा लेंगे

अहमदाबाद। अहमदाबाद में रविवार से शुरू हो रही 11वीं एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में 20 पुरुष और 20 महिलाओं सहित कुल 40 भारतीय तैराक हिस्सा लेंगे। इस चैंपियनशिप में 29 देशों से 1100 से अधिक तैराक, कोच और तकनीकी अधिकारी यहां पहुंचे हैं। यह टूर्नामेंट अगले साल जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाइंग स्पर्धा है। भारत के अभियान की अगुवाई दो बार के ओलंपियन साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज करेंगे, जबकि महिला वर्ग में धीनिधि देसिंघु और भव्या सचदेवा भारत की सबसे बड़ी उम्मीदें होंगी। आयोजन को लेकर भारत के मुख्य कोच निहार अमीन ने कहा कि पूरे दल के साथ यहां वीर सावरकर स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में प्रशिक्षण लेने के साथ हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे तैराक यहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

पुरुष वाटरपोलो में 10 टीमें
पुरुष वर्ग में कुल 10 वाटर पोलो टीमें और महिला वर्ग में आठ वाटर पोलो टीमें अगले साल जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए अपनी जगह पक्की करने का प्रयास करेंगी। डाइविंग में 16 देश भाग लेंगे, जबकि कलात्मक तैराकी में 10 देशों की प्रविष्टियां हैं और तैराकी में कुल 21 देश भाग लेंगे।

कोच को 3-4 पदक की उम्मीद
अमीन ने कहा कि हमें कम से कम 3-4 पदक जीतने चाहिए। अगर साजन सीनियर नेशनल्स में 200 मीटर बटरफ्लाई की तरह तेज तैरता है, तो उसका पदक जीतना तय है और यही बात श्रीहरि के लिए भी लागू होती है, जो 100 मीटर और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में तैरेंगे। रोहित के पास भी 200 मीटर फ्रीस्टाइल में पदक जीतने का मौका है। महिलाओं में धिनिधि, भव्या, नीना वेंकटेश, सौब्रीति मंडल, सभी अच्छा समय निकाल रही हैं। महिला वर्ग में भी हमारी रिले टीमें होंगी और हमें अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल
पुरुष: एस धनुष, शॉन गांगुली, जशुआ थॉमस, अनीश गौड़ा, रोहित बी बेनेडिक्टन, अद्वैत पेज, साजन प्रकाश, बिक्रम चांगमई, हीर गीतेश शाह, एमएस यदेश बाबू, विदिथ एस शंकर, कुशाग्र रावत, जननजॉय ज्योति हजारिका, आकाश मणि, निथिक नथेला, मणिकांत एल, विनायक वी, लिकिथ एसपी, षभ अनुपम दास और श्रीहरि नटराज।

Read More 2005 से 2021 तक चार बार योजना बनी, फिर भी नहीं हो सका एक भी शहर 'स्लम मुक्त'

महिला:- थान्या एस, सृष्टि उपाध्याय, विहिता नयना, नीना वेंकटेश, मानवी वर्मा, वृत्ति अग्रवाल, रोशिनी बी, धीनिधि देसिंघु, भाव्या सचदेवा, आस्था चौधरी, श्रीनिधि नतेसन, नायशा, अदिति सतीश हेगड़े, सानवी देशवाल, संजना प्रभुगांवकर, रुजुला एस, सौब्रीटी मंडल, एम त्विका, अवंतिका चव्हाण और हर्षिता जयराम।

Read More कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत : 20 फीट उछलकर गिरा युवक, मौके पर मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी