सीनियर नेशनल वॉलीबॉल : राजस्थान महिला वालीबॉल टीम ने पहली बार जीता कांस्य पदक, भारतीय रेलवे ने पुरुष व केरल ने महिला वर्ग का गोल्ड मेडल जीता

हरियाणा को 3-1 से हराया 

सीनियर नेशनल वॉलीबॉल : राजस्थान महिला वालीबॉल टीम ने पहली बार जीता कांस्य पदक, भारतीय रेलवे ने पुरुष व केरल ने महिला वर्ग का गोल्ड मेडल जीता

राजस्थान महिला वॉलीबॉल टीम ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए पहली बार कांस्य पदक जीता। वाराणसी में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने हरियाणा को 3-1 से हराया। रजनी को बेस्ट ब्लॉकर का अवार्ड मिला। महिला वर्ग का खिताब केरल और पुरुष वर्ग का खिताब भारतीय रेलवे ने जीता।

जयपुर। राजस्थान महिला वालीबॉल टीम ने सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए पहली बार कांस्य पदक अपने नाम किया है। वाराणसी में खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में राजस्थान ने हरियाणा को 3-1 से हरा यह उपलब्धि हासिल की।  वही भारतीय रेलवे ने पुरुष और केरल ने महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

हरियाणा को 3-1 से हराया :

एक घंटे 48 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने हरियाणा को 3-1 (25-14, 25-12, 20-25, 25-14) से हराया। राजस्थान टीम के हेड कोच प्रभुलाल जाट के अनुसार अटैकर गुंजन रानी, रितु बिजारणिया और मनीता ने दमदार स्मैश और सटीक ड्रॉप के जरिए महत्वपूर्ण अंक बटोरे। वहीं ब्लॉकर रजनी और पूजा ने नेट पर बेहतरीन रक्षण करते हुए हरियाणा के हमलों को नाकाम किया। राजस्थान की रजनी को बेस्ट ब्लॉकर का अवार्ड मिला। टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर राजस्थान वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष रामानंद चौधरी, सचिव अंजू सिंह और रामावतार सिंह जाखड़ ने टीम को बधाई दी। अंजू सिंह के अुनसार जयपुर लौटने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस उपलब्धि से प्रदेश में महिला वालीबॉल को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा। महिला वर्ग मे केरल ने भारतीय रेलवे को 3-2 (22-25,25-20,25-15,22-25,15-8) से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग मे भारतीय रेलवे ने केरल को 3-0 (25-19,25-17,25-19) से हराकर गोल्ड मेडल जीता। पंजाब ने सर्विसेज को 3-0 (25-21,25-23,25-18) से हराकर कांस्य पदक जीता।

राजस्थान महिला टीम :

Read More इंटर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट, धर्मवीर और गौरव मीना के खेल से जीती जयपुर डिवीजन

गुंजन रानी, रितु बिजारणिया, आयुषी, कविता देवी, बबिता, मनीता, आरजू, विजय श्री, रवीना, गीता, प्रीति मिश्रा, पूजा, रजनी, स्मृति खटीक।

Read More 3 साल की लड़ाई के बाद राजस्थान टेबल टेनिस को मिली बड़ी जीत, भारतीय टेबल टेनिस महासंघ से मिली मान्यता

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी