ICC Rankings: शुभमन टॉप पर, विराट तीसरे नंबर पर पहुंचे

शीर्ष चार में भारत के तीन बल्लेबाज

ICC Rankings: शुभमन टॉप पर, विराट तीसरे नंबर पर पहुंचे

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में चौथे से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ताजा वनडे बैटिंग रैंकिंग के शीर्ष चार में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं। 

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में चौथे से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ताजा वनडे बैटिंग रैंकिंग के शीर्ष चार में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं। 

शुभमन गिल पहले नंबर पर बरकरार हैं। विराट और रोहित को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। विराट चौथे से तीसरे नम्बर पर पहुंच गए हैं, जबकि रोहित पांचवें से चौथे नंबर पर आ गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को एक स्थान का फायदा हुआ है। वे 7वें से छठे नंबर पर आ गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को एक स्थान का नुकसान हुआ है।

गेंदबाजी में केशव महाराज शीर्ष पर
गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि भारत के मोहम्मद सिराज को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड तीसरे से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। भारत के मोहम्मद शमी टॉप-10 में आ गए हैं। वे दसवें नंबर पर हैं। रैंकिंग में टॉप-10 में चार भारतीय हैं, जिसमें शमी और सिराज के साथ चौथे नंबर पर जसप्रीत बुमराह और छठे नंबर पर कुलदीप यादव हैं। कुलदीप पांचवें से छठे नंबर पर फिसले हैं, जिनके रेटिंग पॉइंट्स (667) अफगानिस्तान के राशिद खान के बराबर हैं। वहीं पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी 10वें से 9वें नंबर पर आ गए हैं।

ऑलराउंडर में शाकिब टॉप पर
आॅलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन टॉप पर हैं। मोहम्मद नबी का दूसरा स्थान है और सिकंदर रजा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान ऑलराउंडर रैंकिंग में भी चौथे स्थान पर हैं। टॉप-10 में रविन्द्र जडेजा इकलौते भारतीय हैं, उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ और वे अब 9वें से 10वें नंबर पर आ गए हैं।

Read More खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : प्रथमेश फुगे ने तीरंदाजी में जीते दो स्वर्ण पदक, मानसिक मजबूती की मिसाल है केबल ऑपरेटर के बेटे की सफलता की कहानी

शीर्ष 10 बल्लेबाज
खिलाड़ी    देश    पॉइंट्स
शुभमन गिल    भारत    826
बाबर आजम    पाकिस्तान    824
विराट कोहली    भारत    791
रोहित शर्मा    भारत    769
क्विंटन डिकॉक    द. अफ्रीका    760
डेरिल मिचेल    न्यूजीलैंड    750
डेविड वार्नर    आस्ट्रेलिया    745
रासी वान डेर डुसेन    द. अफ्रीका    735
हैरी टेक्टर    आयरलैंड    729
डेविड मलान    इंग्लैंड    729

Read More मेसी के दम पर इंटर मियामी ने जीता एमएलएस कप का खिताब, मुलर पर भारी पड़े अर्जेंटीनियाई खिलाड़ी

शीर्ष 10 गेंदबाज
खिलाड़ी    देश    पॉइंट्स

केशव महाराज    द. अफ्रीका    741
जोश हेजलवुड    आस्ट्रेलिया    703
मोहम्मद सिराज    भारत    669
जसप्रीत बुमराह    भारत    685
एडम जम्पा    आस्ट्रेलिया    675
राशिद खान    अफगानिस्तान    667
कुलदीप यादव    भारत    667
ट्रेंट बोल्ट    न्यूजीलैंड    663
शाहीन अफरीदी    पाकिस्तान    650
मोहम्मद शमी    भारत    648

Read More दूसरा T20 : न्यू चंड़ीगढ़ में बढ़त दोगुनी करने उतरेगी टीम इंडिया, गिल-सूर्या की फॉर्म पर निगाहें

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प