IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस में रविवार को होगा खिताबी मुकाबला, आरसीबी के 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचे

राजस्थान 14 साल बाद आईपीएल के फाइनल में

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस में रविवार को होगा खिताबी मुकाबला, आरसीबी के 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचे
अहमदाबाद। तेज गेंदबाजों प्रसिद्ध कृष्णा (22 पर 3) और ओबेद मकॉए (23 पर तीन) की शानदार गेंदबाजी और जबरदस्त फॉर्म में चल रहे जोस बटलर (नाबाद 106) की बेहतरीन शतकीय पारी से राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एकतरफा अंदाज में 11 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर 14 साल के लम्बे अंतराल के बाद आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

अहमदाबाद। तेज गेंदबाजों प्रसिद्ध कृष्णा (22 पर 3) और ओबेद मकॉए (23 पर तीन) की शानदार गेंदबाजी और जबरदस्त फॉर्म में चल रहे जोस बटलर (नाबाद 106) की बेहतरीन शतकीय पारी से राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एकतरफा अंदाज में 11 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर 14 साल के लम्बे अंतराल के बाद आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

चौथे शतक के साथ की कोहली की बराबरी
बेंगलुरु ने आईपीएल के क्वालीफायर दो में 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाये लेकिन राजस्थान ने 18.1ओवर में तीन विकेट पर 161 रन बनाकर जीत अपने नाम की। राजस्थान ने 2008 में पहले आईपीएल के फाइनल में पहुंचकर खिताब जीता था। उसके बाद से अब जाकर 2022 में राजस्थान ने फाइनल में जगह बनाई है। बटलर ने अपना शतक पूरा कर विराट कोहली के 2016 में चार शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

बटलर के रनों की संख्या 800 के पार
बटलर ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए 60 गेंदों पर 106 रन में 10 चौके और छह छक्के लगाए और टीम को जीत दिलाकर नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने टूर्नामेंट में अपना चौथा शतक बनाकर विराट के रिकॉर्ड की बराबरी की और इस सत्र में अपने रनों की संख्या 800 के पार पहुंचा दी।  पहले ओवर में 16 रन ठोकने वाले युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों पर 21 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए। कप्तान संजू सैमसन ने 21 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। बटलर ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर विजयी छक्का मारा। राजस्थान का अब 29 मई को होने वाले फाइनल में इसी मैदान पर गुजरात टाइटंस से मुकाबला होगा।  

स्कोर बोर्ड:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पारी :     रन गेंद 4 6
कोहली को. सैमसन बो. प्रसिद्ध  7 8 0 1
प्लेसिस को. अश्विन बो. मैकॉय   25 27 3 0
पाटीदार को. बटलर बो. अश्विन   58 42 4 3
मैक्सवेल को. मैकॉय बो. बोल्ट    24 13 1 2
लोमरोर को. अश्विन बो. मैकॉय  8 10 0 0
कार्तिक को . पराग बो. प्रसिद्ध   6 7 0 0
शाहबाज अविजित  12 8 1 1
हसारंगा बो. प्रसिद्ध  0 1 0 0
हर्षल बो. मैकॉय  1 2 0 0
हेजलवुड अविजित   1 2 0 0
अतिरिक्त :     15
कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन।
विकेट पतन : 1-9 (कोहली), 2-79 (प्लेसिस), 3-111 (मैक्सवेल), 4-130 (पाटीदार), 5-141 (लोमरोर), 6-146 (कार्तिक), 7-146 (हसारंगा), 8-154 (हर्षल).
गेंदबाजी : बोल्ट 4-0-28-1, प्रसिद्ध  4-0-22-3, मैकॉय 4-0-23-3, आर अश्विन 4-0-31-1, चहल  4-0-45-0.
स्कोर बोर्ड:
राजस्थान रॉयल्स पारी:    रन गेंद 4 6
जायसवाल को. कोहली बो. हेजलवुड   21 13 1 2
बटलर अविजित  106 60 10 6
सैमसन स्टं. कार्तिक बो. हसारंगा 23 21 1 2
पडिकल को. कार्तिक बो. हेजलवुड    9 12 0 0
हेत्मायर अविजित    2 3 0 0
अतिरिक्त :     0
कुल : 18.1 ओवर में 3 विकेट पर 161 रन।
विकेट पतन : 1-61 (जायसवाल), 2-113 (सैमसन), 3-148  (पडिकल).
गेंदबाजी : सिराज 2-0-31-0, जोश हेजलवुड  4-0-23-2, मैक्सवेल 3-0-17-0, शाहबाज 2-0-35-0, हर्षल पटेल  3.1-0-29-0, वानिन्दु हसारंगा  4-0-26-1.
प्लेयर ऑफ द मैच : जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)









Read More हरमनप्रीत कौर ने 10 साल बाद भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ी, बोलीं- टीम अच्छी जगह पर है, ड्यूटी पूरी हुई

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...
कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य
श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार
राजस्थान के 31 जिलों में चारे-पानी का संकट : पंजाब-हरियाणा से मांगी मदद, भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल : भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत, पात्रा ने कहा- भारत शांत है और सुशासन के साथ बढ़ रहा आगे
जयपुर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी अकासा एयर, 15 अक्टूबर से उदयपुर की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर