आईपीएल-2022: लखनऊ ने हैदराबाद को दी 12 रन से शिकस्त

राहुल और हुड्डा ने लगाए अर्द्धशतक

आईपीएल-2022: लखनऊ ने हैदराबाद को दी 12 रन से शिकस्त
आवेश खान रहा प्लेयर ऑफ द मैच

मुंबई। कप्तान लोकेश राहुल (65) और मध्य क्रम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा (51) के अर्धशतकों के बाद तेज गेंदबाज आवेश खान (24 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट््स ने सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 2022 आईपीएल के 12वें मैच में 12 रन से हरा दिया।  लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और हैदराबाद को नौ विकेट पर 157 रन पर थाम लिया। जैसन होल्डर ने आखिरी ओवर में तीन विकेट झटके। लखनऊ की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि हैदराबाद को लगातार दूसरी  हार का सामना करना पड़ा।


राहुल और हुड्डा ने लगाए अर्द्धशतक
लखनऊ ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुस्त शुरुआत की और लगातार विकेट खोए, लेकिन फिर राहुल और हुड्डा के विस्फोटक अर्धशतकों और अंत में युवा इनफॉर्म बल्लेबाज आयुष बदोनी की 19 रन की तूफानी पारी की बदौलत स्कोरबोर्ड पर 169 रन का चुनोतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

स्कोर बोर्ड:
लखनऊ सुपर जायंट्स:           रन गेंद 4 6
राहुल पगबाधा नटराजन   68 50 6 1
डी काक को. विलियम्सन बो. सुन्दर    1 4 0 0
लेविस पगबाधा सुन्दर   1 5 0 0
पांडे को. कुमार बो. शेफर्ड    11 10 1 1
दीपक हूडा को. त्रिपाठी बो. शेफर्ड   51 33 3 3
आयुष बडोनी अविजित    19 12 3 0
क्रुणाल पांड्या बो. नटराजन   6 3 1 1
होल्डर अविजित    8 3 0 1
अतिरिक्त :     4    
कुल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन.    
विकेट पतन : 1-8 (डी काक), 2-16 (लेविस), 3-27 (मनीष पांडे), 4-114 (दीपक हूडा), 5-144 (राहुल), 6-150 (क्रुणाल), 7-169 (बडोनी).    
गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार 4-0-25-0, वाशिंगटन सुन्दर 4-0-28-2, रोमारियो शेफर्ड 4-0-42-2, उमरान मलिक 3-0-39-0, अब्दुल समद 1-0-8-0, नटराजन 4-0-26-2.    
स्कोर बोर्ड:
सनराइजर्स हैदराबाद:         रन गेंद 4 6
अभिषेक को. पांडे बो. आवेश    13 11 2 0
विलियम्सन को. टाई बो. आवेश    16 16 1 1
त्रिपाठी को. बिश्नोई बो. पांडे   44 30 5 1
मार्करम को. राहुल बो. पांड्या   12 14 0 0
पूरन को. हूडा बो. आवेश    34 24 3 2
सुन्दर को. राहुल बो. होल्डर    18 14 1 0
समद को. डी काक बो. आवेश  0 1 0 0
शेफर्ड को. बडोनी बो. होल्डर   8 8 0 1
भुवनेश्वर को. डी काक बो. होल्डर   1 2 0 0
उमरान मलिक अविजित    1 1 0 0
अतिरिक्त :     10
कुल : 20 ओवर में 9 विकेट पर 157.
विकेट पतन : 1-25 (केन विलियम्सन), 2-38 (अभिषेक शर्मा), 3-82 (मार्करम), 4-95 (राहुल त्रिपाठी), 5-143 (निकोलस पूरन), 6-143 (समद), 7-143 (सुन्दर), 8-156 (भुवनेश्वर कुमार), 9-157 (रोमारियो शेफर्ड).
गेंदबाजी : जेसन होल्डर 4-0-34-3, क्रुणाल पांड्या 4-0-27-2, आवेश खान 4-0-24-4, एंड्रयू टाई 4-0-39-0, रवि बिश्नोई 4-0-29-0.







Post Comment

Comment List

Latest News

शुरुआती कारोबार में रुपया 44 पैसे मजबूत, बढ़त के साथ 94.92 के स्तर पर शुरुआती कारोबार में रुपया 44 पैसे मजबूत, बढ़त के साथ 94.92 के स्तर पर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सख्त कदमों का असर रुपये पर दिखा। बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर...
राजस्थान विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों में महिला प्राचार्य नियुक्त
दिपके का केंद्र पर बड़ा हमला: सरकार ने देश में लगाया 'अघोषित आपातकाल', बोले- मतदाता सूचियों से नाम हटाना चिंता का विषय
दूध की डेयरी से गांव की बदलेगी तस्वीर, खेती से लेकर लोन देने और बीमा तक का बनेंगी केन्द्र
शिक्षक से राजनीति तक का सफर, जयपुर की पहली महिला जिला प्रमुख बनी थीं मधु शर्मा
19 अक्टूबर से चारदीवारी में क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शा ही चलेंगे : जोन-7 को 5 हिस्सों में बांटा, हर हिस्से में 50 ई-रिक्शा
शेफाली वर्मा और शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द मंथ, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप और एशियन गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन